मंगल, 03 नव. 2026

CGKhabar

कोरबा: मां ने छिपाया फोन, नाराज 17 वर्षीय सानिया ने लगाया फांसी का फंदा

छत्तीसगढ़ के कोरबा में मोबाइल फोन को लेकर भाई-बहन के बीच हुआ विवाद दुखद हादसे में बदल गया, जहां मां द्वारा फोन छिपाए जाने से नाराज होकर 9वीं की छात्रा सानिया बानो ने टॉयलेट में फंदा लगा लिया.

C

CG Khabar

03 नव. 2026, 09:28 AM 2 मिनट में पढ़ें 35

सानिया बानो ने फांसी लगाई- कोरबा
सानिया बानो ने फांसी लगाई- कोरबा

कोरबा । संवाददाता: कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र के अयोध्या पूरी इलाके में मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर उपजे मामूली विवाद ने बेहद खौफनाक रूप ले लिया. बकरे का व्यवसाय करने वाले शरीफ कुरैशी की 17 वर्षीय पुत्री सानिया बानो, जो 9वीं कक्षा की छात्रा थी, उसने अपने घर के टॉयलेट में फांसी लगाकर जान दे दी. 

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची दर्री थाना पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने मर्ग कायम कर परिजनों का बयान दर्ज करना शुरू कर दिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कदम उठाने की बात कही है.

31 अक्टूबर की रात सानिया का अपने भाई के साथ मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था. भाई-बहन की इस लड़ाई को बढ़ता देख मां ने दखल दिया और यह कहते हुए फोन अपने पास छिपा दिया कि वे दिन-रात मोबाइल के लिए झगड़ते रहते हैं, इसलिए अब यह फोन किसी को नहीं मिलेगा. मां के इस फैसले से सानिया काफी क्षुब्ध हो गई और गुस्से में टॉयलेट के अंदर चली गई.

जब छात्रा बहुत देर तक बाहर नहीं निकली, तो उसके पिता ने टॉयलेट का दरवाजा खटखटाया. अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर परिजनों ने अनहोनी की आशंका में दरवाजा तोड़ दिया. 

भीतर का दृश्य देखकर सबके होश उड़ गए; सानिया फंदे पर लटकी हुई थी. परिजन आनन-फानन में उसे फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं.

पड़ोसियों के अनुसार शांत स्वभाव और पढ़ाई-लिखाई में ठीक रहने वाली सानिया के इस कदम से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है. बेटी को खोने के बाद उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
पटवारियों ने नोटिस जलाया- सरगुजा
छत्तीसगढ़

सरगुजा में पटवारियों का आंदोलन तेज, नोटिस की प्रतियां जलाकर दिया कड़ा संदेश

35 मिनट पहले

सड़क दुर्घटना- सक्ती
छत्तीसगढ़

जांजगीर: सक्ती में ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर, 1 की मौत और 3 गंभीर रूप से घायल

48 मिनट पहले

पटवारियों की हड़ताल- जगदलपुर
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: निलंबन के बाद भी बस्तर में पटवारियों का प्रदर्शन जारी

एक घंटा पहले

करेंट लगने से मौत
छत्तीसगढ़

सारंगढ़: खेत में टूटे पड़े बिजली तार की चपेट में आने से 55 वर्षीय किसान की मौत

एक घंटा पहले

सड़क दुर्घटना- भटगांव, सारंगढ़
छत्तीसगढ़

सारंगढ़: भटगांव में अज्ञात ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर ही मौत

एक घंटा पहले

श्रीराम केयर अस्पताल- बिलासपुर
छत्तीसगढ़

बिलासपुर: श्रीराम केयर हॉस्पिटल में कान दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला की मौत

एक घंटा पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP