मंगल, 03 नव. 2026

CGKhabar

सारंगढ़: भटगांव में अज्ञात ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर ही मौत

भटगांव में अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से सरायपाली निवासी बूंद कुंवर साहू की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया, जिसकी तलाश में भटगांव थाना पुलिस जुटी हुई है.

C

CG Khabar

03 नव. 2026, 09:05 AM 1 मिनट में पढ़ें 34

सड़क दुर्घटना- भटगांव, सारंगढ़
सड़क दुर्घटना- भटगांव, सारंगढ़

रायगढ़ । संवाददाता: सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भटगांव नगर में सोमवार को हुए सड़क दुर्घटना में एक बाइक पर सवार 50 वर्षीय बूंद कुंवर साहू की मौके पर ही जान चली गई. मृतका अपने पति सेवक राम साहू के साथ पवनी गांव स्थित अपने रिश्तेदार के घर से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (CG 06 GG 2453) द्वारा वापस सरायपाली लौट रही थीं. 

इसी यात्रा के दौरान भटगांव में एक अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को बेहद जोरदार टक्कर मार दी, जिससे महिला सड़क पर जा गिरीं और उन्हें आई गंभीर चोटों के कारण उनकी स्थल पर ही मृत्यु हो गई.

घटना के तुरंत बाद आरोपी ट्रक चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार होने में कामयाब रहा. 

हादसे के पश्चात घटनास्थल पर स्थानीय लोगों का भारी जमावड़ा लग गया. मामले की जानकारी मिलते ही भटगांव थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू की. 

भटगांव थाना प्रभारी शिवकुमार धारी के अनुसार पुलिस फरार वाहन एवं उसके चालक का पता लगाने में जुटी हुई है. उन्होंने आश्वस्त किया है कि जल्द ही ट्रक को जब्त कर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP