मंगल, 03 नव. 2026

CGKhabar

जांजगीर: सक्ती में ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर, 1 की मौत और 3 गंभीर रूप से घायल

सक्ती के पोरथा गांव के पास नेशनल हाईवे-49 पर तेज रफ्तार ट्रक और बाइक के बीच हुई दर्दनाक दुर्घटना में 1 युवक की जान चली गई, जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में से एक की अत्यंत गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.

C

CG Khabar

03 नव. 2026, 09:52 AM 1 मिनट में पढ़ें 31

सड़क दुर्घटना- सक्ती
सड़क दुर्घटना- सक्ती

जांजगीर । संवाददाता: जांजगीर के सक्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत पोरथा गांव के पास नेशनल हाईवे-49 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर चार युवक एनएच-49 के रास्ते सक्ती की ओर आ रहे थे, तभी सक्ती की तरफ से हाईवे की ओर जा रहे एक ट्रक से उनकी आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई. पोरथा गांव के समीप अनियंत्रित होकर बाइक सीधे सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से जा टकराई.

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार चारों युवक सड़क पर गिर पड़े, जिनमें से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. 

इस हादसे में मृतक का चेहरा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं बाकी तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. घायलों में से एक की अत्यंत गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
पटवारियों ने नोटिस जलाया- सरगुजा
छत्तीसगढ़

सरगुजा में पटवारियों का आंदोलन तेज, नोटिस की प्रतियां जलाकर दिया कड़ा संदेश

53 मिनट पहले

पटवारियों की हड़ताल- जगदलपुर
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: निलंबन के बाद भी बस्तर में पटवारियों का प्रदर्शन जारी

एक घंटा पहले

सानिया बानो ने फांसी लगाई- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: मां ने छिपाया फोन, नाराज 17 वर्षीय सानिया ने लगाया फांसी का फंदा

एक घंटा पहले

करेंट लगने से मौत
छत्तीसगढ़

सारंगढ़: खेत में टूटे पड़े बिजली तार की चपेट में आने से 55 वर्षीय किसान की मौत

एक घंटा पहले

सड़क दुर्घटना- भटगांव, सारंगढ़
छत्तीसगढ़

सारंगढ़: भटगांव में अज्ञात ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर ही मौत

एक घंटा पहले

श्रीराम केयर अस्पताल- बिलासपुर
छत्तीसगढ़

बिलासपुर: श्रीराम केयर हॉस्पिटल में कान दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला की मौत

2 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP