तेहरान: खामेनेई की मौत की खबर के बाद सड़कों पर जनसैलाब
तेहरान: खामेनेई की मौत की खबर के बाद सड़कों पर जनसैलाब, जश्न का माहौल
तेहरान । डेस्क: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अमेरिका और इजरायल के समन्वित हमलों में मौत की खबर ने पूरे देश और दुनिया भर में हलचल पैदा कर दी है. शनिवार रात तेहरान सहित ईरान के विभिन्न शहरों से ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जहाँ लोग करीब चार दशकों के सत्तावादी शासन के अंत पर खुशी मनाते दिखे. माना जा रहा है कि अमरीका की मदद से तैयार समूह ने यह प्रदर्शन किया.
इसके उलट देश के कई भागों में हज़ारों लोगों ने सड़कों पर उतर कर इस हमले का विरोध किया.
Iranians celebrates in the streets following news of Khamenei’s death.#iran #Tehran #savas #طهران #Israelpic.twitter.com/uwNYJhzB6E
— ARIWO (@AriwoPr) February 28, 2026
हालांकि हमलों के कारण लैंडलाइन और सेलफोन सेवाएं बाधित हैं, लेकिन सोशल मीडिया और वीडियो कॉल्स के जरिए जो दृश्य सामने आ रहे हैं, वे ऐतिहासिक बदलाव की ओर इशारा कर रहे हैं.
राजधानी तेहरान के कई मोहल्लों में लोग घरों से बाहर निकलकर नाचते-गाते और "आजादी-आजादी" के नारे लगाते देखे गए. कई जगहों पर आतिशबाजी हुई और कार सवारों ने हॉर्न बजाकर अपनी खुशी जाहिर की.
People of #Iran celebrates the death of Ayatollah Khamenei #USIranWar https://t.co/4SZakiXADI
— Francisco Castelo Branco (@Xycocb) February 28, 2026
यह जश्न उन परिवारों के लिए विशेष रूप से भावुक क्षण था, जिन्होंने खामेनेई के शासनकाल के दौरान दमन या सैन्य कार्रवाइयों में अपने प्रियजनों को खोया था. शिराज, इस्फ़हान और कुर्दिस्तान प्रांत के अबदानन जैसे शहरों से आए वीडियो में लोग जीत के निशान दिखाते और सरकारी स्मारकों को गिराते नजर आए.
दूसरी ओर, शासन के समर्थकों ने भी बड़ी रैलियां निकालीं. फिलहाल ईरान में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है क्योंकि दूसरे दिन भी अमेरिकी और इजरायली बलों द्वारा ठिकानों को निशाना बनाए जाने की खबरें हैं, जिनमें अब तक 100 से अधिक लोगों के मारे जाने का अनुमान है.
खामेनेई के बाद ईरान की सत्ता पर कौन काबिज होगा या शासन व्यवस्था में क्या बदलाव आएंगे, इसे लेकर फिलहाल अनिश्चितता बनी हुई है.