सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

पेंड्रा: छात्रा अपहरण के आरोपी संविदा शिक्षक बर्खास्त

C

CG Khabar

22 जुल. 2026, 01:56 PM 1 मिनट में पढ़ें 3

अमित शर्मा
अमित शर्मा

पेंड्रा । संवाददाता: स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पेंड्रा में कार्यरत संविदा शिक्षक अमित शर्मा पर छात्रा के कथित अपहरण का आरोप लगने के बाद जिला शिक्षा विभाग ने यह सख्त कदम उठाया है. पेंड्रा थाने में शिक्षक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज होने के बाद, प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से पृथक कर दिया.


जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी किए गए आदेश के तहत, कलेक्टर की स्वीकृति से यह निलंबन व सेवा समाप्ति की कार्रवाई की गई है. 

विज्ञापन


विभाग का मानना है कि इस प्रकार का आचरण शिक्षकीय गरिमा के पूरी तरह खिलाफ है और इससे प्रशासनिक व शैक्षणिक संस्थान की छवि को गहरा नुकसान पहुंचा है. 


छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के आधार पर शिक्षक का व्यवहार प्रथम दृष्टया नियमों का उल्लंघन पाया गया, जिसके चलते उन्हें तुरंत प्रभाव से हटा दिया गया है.


मामले की गंभीरता को देखते हुए इस विभागीय आदेश की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक, लोक शिक्षण संचालक, संबंधित थाना प्रभारी और विद्यालय प्राचार्य सहित सभी उच्च अधिकारियों को सूचित करते हुए भेज दी गई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP