जस्टिस संजय अग्रवाल छत्तीसगढ़ HC से इलाहाबाद HC भेजे जाएंगे
बिलासपुर । संवाददाता: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जस्टिस संजय अग्रवाल के इलाहाबाद हाई कोर्ट में तबादले की सिफारिश की है. यह निर्णय कॉलेजियम की 25 और 26 अगस्त को हुई बैठकों में लिया गया.
जस्टिस अग्रवाल ने बिलासपुर जिला कोर्ट में एडवोकेट रवीश चंद्र अग्रवाल के मार्गदर्शन में अपनी प्रैक्टिस शुरू की थी. उन्होंने 1989 से 1997 तक जिला कोर्ट में प्रैक्टिस की, जिसके बाद 1997 से 2000 तक मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में प्रैक्टिस की.
वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के गठन के बाद, उन्होंने वहां प्रैक्टिस शुरू की और अपनी नियुक्ति तक इसे जारी रखा.
उनकी प्रैक्टिस में सिविल, आपराधिक और संवैधानिक कानून शामिल थे, जिसमें सिविल मामलों में विशेषज्ञता थी.
उन्होंने हाई कोर्ट में सरकारी अधिवक्ता के रूप में भी कार्य किया और 2007 तक इस भूमिका में रहे.
जस्टिस अग्रवाल को 29 सितंबर, 2016 को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का जज नियुक्त किया गया और 8 जनवरी, 2018 को वे स्थायी जज बने.