रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

रूस की यूनिवर्सिटी में चाकूबाजी: 4 भारतीय छात्रों समेत 6 लोग घायल

C

CG Khabar

08 फ़र. 2026, 04:16 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

चाकू से हमला
चाकू से हमला

नई दिल्ली । डेस्क: रूस के बाशकोर्टोस्तान गणतंत्र स्थित ऊफ़ा शहर में शनिवार 7 फरवरी, 2026 को स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में घुसकर एक किशोर ने अंधाधुंध चाकूबाजी की. इस हमले में 4 भारतीय छात्रों सहित कम से कम 6 लोग घायल हो गए हैं. 


स्थानीय पुलिस के अनुसार, हमलावर मात्र 15 वर्ष का है, जिसने छात्रावास में घुसकर वहां रह रहे छात्रों पर हमला कर दिया.

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुँचे दो पुलिस अधिकारी भी हमलावर को काबू करने के दौरान घायल हो गए. आंतरिक मंत्रालय की प्रवक्ता मेजर जनरल इरीना वोल्क के मुताबिक, संदिग्ध ने गिरफ्तारी का विरोध किया और खुद को भी चोट पहुँचाई. 


फिलहाल, गंभीर रूप से घायल हमलावर का स्थानीय बच्चों के अस्पताल में इलाज चल रहा है. 


मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास ने इस घटना को 'दुर्भाग्यपूर्ण' बताते हुए कहा है कि वे रूसी अधिकारियों के संपर्क में हैं और कज़ान स्थित वाणिज्य दूतावास के अधिकारी सहायता के लिए ऊफ़ा रवाना हो गए हैं. 


घायलों में से एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य की स्थिति स्थिर है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटनास्थल पर चारों ओर खून फैला हुआ था. रूसी अधिकारियों ने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP