सत्य निकेतन हादसा: छत्तीसगढ़ के छात्र युवराज सोनी की मौत
दुर्ग । संवाददातता: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में हुए दर्दनाक इमारत हादसे ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पंचशील नगर निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी की जान चली गई. युवराज दिल्ली विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरू कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे और सत्य निकेतन स्थित एक पीजी में रहकर अपनी आगे की शिक्षा पूरी कर रहे थे.
हादसे की खबर सामने आते ही युवराज के परिजन उनकी सलामती को लेकर बेहद चिंतित थे और उनकी खोजबीन की जा रही थी.
हालांकि, कुछ समय बाद जब युवराज की मौत की आधिकारिक पुष्टि हुई, तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. मृतक युवराज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष नितेश सोनी के छोटे भाई थे.
होनहार बेटे को खोने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और घटना की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं.