सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

सरगुजा: पैसों के बंटवारे को लेकर तीन दोस्तों ने ली चौथे दोस्त की जान

C

CG Khabar

06 मार्च 2026, 04:41 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

आरोपी गिरफ्तार- सरगुजा
आरोपी गिरफ्तार- सरगुजा

अंबिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ महज चंद रुपयों के लालच और आपसी विवाद ने एक दोस्ती का खौफनाक अंत कर दिया. कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भकुरा में होली के दिन एक 25 वर्षीय युवक, सुटुल का शव खेत में बरामद हुआ था. 


मृतक की स्थिति और शरीर पर मौजूद चोट के निशान किसी बड़ी अनहोनी की ओर इशारा कर रहे थे. पुलिस द्वारा करवाई गई शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह साफ हो गया कि युवक की मृत्यु बाहरी नहीं बल्कि गंभीर अंदरूनी चोटों के कारण हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की.

विज्ञापन


जांच के दौरान संदेह की सुई मृतक के ही तीन दोस्तों अजय पैकरा, छत्रपाल और एक अन्य नाबालिग साथी पर टिकी. 


पुलिसिया पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वे पूर्व में सुटुल के साथ मिलकर काम करते थे. काम के बदले मिले पैसों के बंटवारे को लेकर उनके बीच तीखी बहस हुई. विवाद इतना बढ़ा कि गाली-गलौज से आक्रोशित होकर तीनों ने सुटुल पर डंडों और लात-घूंसों से हमला कर दिया. 


बेदम पिटाई से जब सुटुल अचेत होकर गिर गया, तो आरोपी उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. बालिग आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि संलिप्त नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP