सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

सरगुजा: गांजा तस्करी कर रहा कारोबारी गिरफ्तार

C

CG Khabar

03 अप्रै. 2026, 03:19 AM 1 मिनट में पढ़ें 2

गांजा तस्कर गिरफ्तार- सरगुजा
गांजा तस्कर गिरफ्तार- सरगुजा

अंबिकापुर । संवाददाता: सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में आबकारी विभाग की संभागीय उड़नदस्ता टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल व्यवसायी कृष्णा सिंह को अवैध मादक पदार्थ के साथ दबोचा है. मुखबिर की सटीक सूचना पर नावापारा स्थित आरोपी के ठिकानों पर दी गई दबिश के दौरान टीम ने 5 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपए आंकी गई है.


सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई के दौरान आरोपी ने भागने का प्रयास किया, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया. 

विज्ञापन


पूछताछ में यह तथ्य सामने आया है कि कृष्णा सिंह लंबे समय से ओडिशा से गांजे की खेप मंगाकर क्षेत्र में खपा रहा था. 


पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उक्त आरोपी पेशेवर तस्कर है और पूर्व में भी इसी तरह के मामलों में दो बार सलाखों के पीछे जा चुका है. फिलहाल, आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. विभाग अब उन मुख्य थोक तस्करों की तलाश में है, जो उसे माल की सप्लाई कर रहे थे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP