अश्लील वीडियो बनाकर ठगे 29 लाख
रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के भिलाई में अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेलिंग करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. भिलाई में पुलिस ने एक शर्मनाक धोखाधड़ी का भंडाफोड़ किया है, जहां एक युवक ने सब्जी व्यापार में मुनाफे का लालच देकर दूसरे युवक को अपना शिकार बनाया और उससे लाखों रुपये ठग लिये.
पीड़ित युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि आलोक मिश्रा नाम के आरोपी ने उससे सब्जी के व्यापार में भागीदारी का प्रस्ताव रखा.
धीरे-धीरे दोनों के बीच करीबी बढ़ी, लेकिन आलोक ने इस विश्वास का गलत फायदा उठाते हुए पीड़ित के साथ अश्लील वीडियो बना लिया. बाद में, उसने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित से 29 लाख रुपये की रकम ऐंठ ली.
शिकायत मिलते ही जामुल पुलिस ने आरोपी आलोक मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है और संभावित डिजिटल सबूतों को सुरक्षित करने में जुटी है.