शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

रामानुजगंज: झारखंड से छत्तीसगढ़ लाए गए हाथी के दांत बरामद

C

CG Khabar

04 अग. 2026, 02:18 PM 2 मिनट में पढ़ें 17

हाथी
हाथी

रामानुजगंज । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में वन्यजीव अंगों की अवैध तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ वन विभाग की सतर्कता से एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ. एक गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रामानुजगंज में कनहर नदी के समीप स्थित एक लॉज में छापेमारी की गई. इस दौरान लॉज के कमरे से एक बैग में रखे हाथी के जबड़े के तीन दांत जब्त किए गए.


इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने के लिए वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (भोपाल), छत्तीसगढ़ राज्य फ्लाइंग स्क्वॉड और बलरामपुर वन मंडल ने मिलकर एक संयुक्त अभियान चलाया. 

विज्ञापन


मौके से पुलिस और वन विभाग की टीम ने झारखंड के पलामू निवासी संतोष कुमार विश्वकर्मा (42) सहित बलरामपुर के local निवासी अजय कुमार गुप्ता (49) और सतेंद्र कुमार रजक (50) को दबोच लिया.


शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि पलामू का रहने वाला संतोष ही इन कीमती दांतों को बेचने के इरादे से झारखंड से छत्तीसगढ़ लेकर आया था. 


हालांकि, यह दांत किस हाथी के हैं और इन्हें कहाँ से शिकार करके निकाला गया था, इसकी गहन पड़ताल अभी जारी है. वन विभाग ने तीनों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और गिरोह के अन्य संभावित नेटवर्क की तलाश शुरू कर दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

7 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती
छत्तीसगढ़

नौकरी का शानदार मौका: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती

13 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थिति देख आपा खोया पति, डंडे के वार से नाबालिग की मौत, पत्नी अस्पताल में

18 घंटे पहले

सिम्स बिलासपुर- ऑपरेशन थियेटर
छत्तीसगढ़

4 फीट लंबा सरिया शरीर के आर-पार, बिलासपुर सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

19 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नौकरी के रास्ते खोलेंगे 11 पैरामेडिकल कोर्स, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला शुरू

19 घंटे पहले

मुंबई कोर्ट- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

क्रिप्टो फ्रॉड: मुंबई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के दो आरोपियों की गिरफ्तारी को बताया अवैध, रिहाई का आदेश

19 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP