सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

रायपुर: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या

C

CG Khabar

29 अप्रै. 2026, 02:04 PM 2 मिनट में पढ़ें 3

हत्यारे-रायपुर
हत्यारे-रायपुर

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रविवार रात जोगीनगर बस्ती में क्रिकेट खेल रहे युवकों के बीच हुए विवाद में एक 19 वर्षीय युवक की चाकू घोंपकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों (नाबालिगों) को हिरासत में लिया है.


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक कुश बाघ अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था, तभी वहां पहुंचे आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने धारदार चाकू से कुश की गर्दन पर हमला कर दिया. 

विज्ञापन


इस हमले में कुश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बीच-बचाव करने आया एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका उपचार अस्पताल में जारी है.


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस विभाग ने सिविल लाइन, तेलीबांधा और क्राइम यूनिट की एक संयुक्त टीम गठित की. 

घेराबंदी कर पुलिस ने कुछ ही घंटों में धीरज बाघ उर्फ स्माटी (19 वर्ष) और राहुल गौंधरे (20 वर्ष) को दबोच लिया. इनके साथ घटना में शामिल दो नाबालिगों को भी पकड़ा गया है.


पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और भागने के लिए उपयोग की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है. 


पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. रायपुर पुलिस ने सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. फिलहाल, इलाके में शांति है और पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP