सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

रायपुर: ट्रक की टक्कर से 2 युवकों की मौत, ग्रामीणों ने शव रखकर प्रदर्शन किया

C

CG Khabar

22 अप्रै. 2026, 05:07 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो घरों के चिराग बुझा दिए. सोमवार देर रात सेरीखेड़ी के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में गोलू यादव और राजू यादव नाम के दो युवकों की मौत हो गई. 


घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मंगलवार को सीमेंट प्लांट के गेट के सामने शवों को रखकर चक्काजाम कर दिया और मुआवजे के साथ आरोपी ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग की.

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, दोनों युवक काम से घर लौट रहे थे, तभी एक सीमेंट कंपनी से जुड़े ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गोलू यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजू यादव ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया. 


हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. मंगलवार को प्रदर्शन की सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भी पीड़ित परिवारों का समर्थन करते हुए विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया.


स्थानीय निवासियों का आरोप है कि सेरीखेड़ी से अग्रसेन धाम चौक के बीच भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. 


ग्रामीणों ने इस मार्ग पर स्पीड मॉनिटरिंग और पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग की है. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP