सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

रायपुर: तेज रफ्तार पिकअप ने मासूम को कुचला, 3 महिलाएं गंभीर

C

CG Khabar

29 मार्च 2026, 01:19 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अभनपुर इलाके में एक वैवाहिक कार्यक्रम से वापस लौट रहे परिवार पर काल बनकर आई तेज रफ्तार पिकअप ने चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. इस दर्दनाक भिड़ंत में 10 वर्षीय मासूम बच्ची की घटनास्थल पर ही सांसें थम गईं, जबकि उसके साथ चल रही तीन महिलाएं जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही हैं.


प्राप्त जानकारी के अनुसार, गरियाबंद के ग्राम कुटेना की रहने वाली जमुना सोनवानी अपनी बेटी राजनंदनी और अन्य रिश्तेदारों के साथ सिंगारभांठा गांव में एक शादी में शामिल होने आई थीं. 

विज्ञापन

देर शाम जब सभी पैदल वापस जा रहे थे, तभी केंद्री स्थित बीआईटी मोड़ के पास पीछे से आ रहे अनियंत्रित वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. 


चश्मदीदों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्ची को संभलने तक का मौका नहीं मिला. 


स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 10 साल की राजनंदनी को मृत घोषित कर दिया. अन्य घायल महिलाओं का उपचार फिलहाल अस्पताल में चल रहा है.


हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार होने में कामयाब रहा. अभनपुर थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और फरार वाहन चालक की गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.  

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP