सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

रायपुर: गोगो-चिलम बेचने वालों पर कसा शिकंजा

C

CG Khabar

21 जून 2025, 08:41 AM 2 मिनट में पढ़ें 3

गोगो-चिलम
गोगो-चिलम

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ पुलिस ने राजधानी रायपुर में नशीले पदार्थ और उनसे जुड़े सामग्री बेचने वालों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है. गांजा तस्करी के साथ-साथ अब गोगो और चिलम बेचने वाले दुकानदार भी निशाने पर हैं. पुलिस ने कई दुकानों को सील कर दिया है और माल जब्त किया है.


पुलिस के मुताबिक, गोगो और चिलम का इस्तेमाल गांजा पीने के लिए किया जाता है. ये चीजें अक्सर पान की दुकानों और किराना स्टोर्स पर मिल जाती हैं. अब इन्हें बेचने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है. खमतराई इलाके में किराना दुकानों से चिलम बरामद हुई, जिन्हें तुरंत नष्ट कर दिया गया.

विज्ञापन


रायपुर में पुलिस ने उरला के बजरंगचौक में एक दुकान से गोगो बरामद हुआ, जिसके बाद दुकान को सील कर दिया गया. 


बेंद्री गांव में एक चाय की दुकान से 21 पुड़िया गांजा और शराब पकड़ी गई. दुकान संचालक को गिरफ्तार किया गया. गुढ़ियारी में चार पान दुकानों पर छापेमारी हुई, जहां बड़ी मात्रा में गोगो जब्त किया गया. तेलीबांधा और समता कॉलोनी में भी पान ठेलों से गोगो बरामद हुआ, जिसके बाद कार्रवाई की गई.


पुलिस का कहना है कि गोगो का इस्तेमाल कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा भी किया जा रहा है, जिसकी वजह से इसकी मांग बढ़ गई है. एएसपी लखन पटले ने कहा कि नशे के धंधे में शामिल लोगों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जायेगी.


इस नये अभियान के तहत पुलिस ने दो दिनों में ही 15 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की है. आगे भी ऐसी ही सख्त कार्यवाही जारी रखने की चेतावनी दी गई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP