रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

रायपुर: खड़े ट्रैक्टर से टकराई कार, सिपाही और दोस्त की मौत

C

CG Khabar

11 अक्टू. 2026, 03:34 AM 2 मिनट में पढ़ें 11

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

रायपुर । संवाददाता: राजधानी के खरोरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस आरक्षक और उनके दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. हादसा शुक्रवार रात करीब 9:10 बजे बंगोली गांव के पास चैती तालाब के नजदीक हुआ, जहां एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े या चल रहे पुआल से लदे ट्रैक्टर से जा टकराई.


प्राप्त जानकारी के अनुसार, तर्रा गांव के रहने वाले तीन लोग कार में सवार होकर जा रहे थे. कार में सिलतरा थाने में पदस्थ आरक्षक भी मौजूद थे, जो हाल ही में तिल्दा से स्थानांतरित होकर आए थे और गुरुवार से छुट्टी पर चल रहे थे. सरायगांव और बरोदा के बीच हुए इस भीषण हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और एक व्यक्ति वाहन के भीतर ही बुरी तरह फंस गया.

विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आरक्षक और उनके साथी की घटनास्थल पर ही सांसें थम गईं. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तीसरे गंभीर रूप से घायल युवक को कार से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए दौंडे कलां स्थित अस्पताल पहुंचाया गया.


घटना के बाद ट्रैक्टर चालक अपने वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया. सूचना मिलते ही खरोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP