सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

रायपुर: बाउंसर ने दो सालियों को मारी गोली, दोनों की मौत

C

CG Khabar

06 मई 2026, 01:04 AM 1 मिनट में पढ़ें 2

गोली मारी
गोली मारी

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मोवा इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी दो सालियों की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार, आरोपी जितेंद्र वर्मा, जो पेशे से बाउंसर है, का अपनी पत्नी खिलेश्वरी वर्मा से अक्सर झगड़ा होता था. 


मंगलवार को हुए विवाद के बाद पत्नी अपने बच्चे को लेकर मायके चली गई थी.

विज्ञापन


रात करीब 9 से 9:30 बजे के बीच आरोपी अपनी लाइसेंसी पिस्टल लेकर ससुराल पहुँचा और बच्चे से मिलने की जिद करने लगा. 


जब उसकी सालियों, गीतांजलि वर्मा (26) और दुर्गेश्वरी वर्मा (24) ने उसे समझाने और वहाँ से जाने को कहा, तो आरोपी ने उन पर फायरिंग कर दी.


 गीतांजलि के सिर में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुर्गेश्वरी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. 


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद पंडरी थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार जब्त कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP