सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

रायपुर: अवैध रूप से रह रहा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

C

CG Khabar

11 अग. 2026, 01:53 AM 1 मिनट में पढ़ें 3

अवैध बंगलादेशी
अवैध बंगलादेशी

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संजय नगर में पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया आरोपी शेख रेहान बताया जा रहा है, जिसके पास से पुलिस ने कई दस्तावेज जब्त किए हैं.


वेस्ट ज़ोन के डीसीपी रोबिनसन गुरिया के अनुसार, रायपुर पुलिस द्वारा अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान और सत्यापन के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है. 

विज्ञापन


इसी कार्रवाई के दौरान पुलिस को संजय नगर इलाके में शेख रेहान की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी. पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद जवानों ने घेराबंदी कर उसे खदेड़कर हिरासत में ले लिया.


जांच और दस्तावेजों के आकलन के बाद पुष्टि हुई कि शेख रेहान मूल रूप से बांग्लादेश का निवासी है. पुलिस फिलहाल उसके मोबाइल डेटा और बरामद दस्तावेजों के जरिए यह पता लगाने में जुटी है कि वह रायपुर कब और कैसे पहुंचा, शहर के किस इलाके में ठहरा था और उसके संपर्क में कौन-कौन लोग थे. आरोपी से लगातार पूछताछ जारी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP