सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

रायगढ़: Lotte Choco Pie का NM 10 DC 2 बैच असुरक्षित घोषित, बिक्री रोकने के दिए निर्देश

C

CG Khabar

21 अग. 2026, 03:00 AM 2 मिनट में पढ़ें 4

Lotte Choco Pie
Lotte Choco Pie

रायगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोटे चोको पाई (Lotte Choco Pie) के एक विशिष्ट बैच को जांच के बाद असुरक्षित पाया है. भोपाल स्थित प्रयोगशाला कैली-लैब्स प्राइवेट लिमिटेड की रिपोर्ट में गुणवत्ता मानकों पर खरा न उतरने के बाद प्रशासन ने इस उत्पाद को लेकर अलर्ट जारी किया है. 


अभिहित अधिकारी सुधार चौधरी के अनुसार, बाजार से 168 ग्राम वाले पैक का नमूना लिया गया था, जिसकी एफएसएसएआई अनुज्ञप्ति संख्या 10014042001580 है.

विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए सभी थोक और खुदरा व्यापारियों को इस प्रभावित माल को तुरंत शेल्फ से हटाकर अलग रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि इसे संबंधित कंपनी को वापस भेजा जा सके. 


इसके साथ ही आम जनता और उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे खरीदारी करते समय सावधानी बरतें. यदि किसी दुकान पर इस विशिष्ट बैच का सामान दिखाई दे, तो उसे न खरीदें और न ही इसका सेवन करें.


बाजार में बिक रहे इस प्रभावित उत्पाद की पहचान इसके पैकेट पर लिखे विवरण से की जा सकती है. 


विभाग ने स्पष्ट किया है कि असुरक्षित घोषित किया गया यह सामान बैच नंबर NM 10 DC 2 का है. इस लॉट की निर्माण तिथि 10 अप्रैल 2026 दर्ज है, जबकि इसकी एक्सपायरी तिथि 9 अप्रैल 2027 है. उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस बैच के वितरण पर रोक लगाने की कवायद की जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP