शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

5 साल में 12 सरकारी बैंकों में घटे 31,829 कर्मचारी

C

CG Khabar

25 जुल. 2025, 02:45 AM 3 मिनट में पढ़ें 3

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

नई दिल्ली । डेस्क: देश के सभी 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से पांच साल में 31,829 कर्मचारी कम हो गये हैं. जबकि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और भारतीय रेलवे मिलकर देश के सबसे बड़े नियोक्ताओं में से हैं. साल 2020-21 में सभी बैंकों को मिलाकर 7,90,001 कर्मचारी थे जो साल 2024-25 में 7,58,172 हो गये. इस तरह से 31,829 कर्मचारी घट गये हैं.


औसतन प्रति बैंक 2652 कर्मचारी कम हो गये हैं. यह आँकड़ें अपने-आप में चौंकाने वाले हैं. जबकि बैंकों की शाखायें साल-दर-साल बढ़ रही है. उसके बावजूद कर्मचारियों की संख्या क्यों घटाई जा रही है?


गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2023-24 में सभी 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का लाभ 1.41 लाख करोड़ रुपये रहा था. वहीं, वित्त वर्ष 2024-25 में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का नेट प्रॉफिट 26 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी के साथ 1.78 लाख करोड़ रुपये रहा. वित्त वर्ष 2024-25 में सभी सरकारी बैंक का कुल लाभ लगभग 37,100 करोड़ रुपये बढ़ा.


वर्तमान में, देश में 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक है ये हैं - बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया.


वित्तीय वर्ष 2025 के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सबसे अधिक 2,36,221 कर्मचारी हैं इसके बाद पंजाब नेशनल बैंक में 1,02,746 कर्मचारी, केनरा बैंक में 81,260, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 73,945, बैंक ऑफ बड़ौदा में 73,742, बैंक ऑफ इंडिया में 50,564, इंडियन बैंक में 39,778, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 33,081, यूको बैंक में 21,049, और इंडियन ओवरसीज बैंक में 20,966 कर्मचारी है.


पिछले पांच वर्षों के दौरान कुल कर्मचारियों की संख्या का विवरण, वर्ष-वार और बैंक-वार, निम्नलिखित है:


1-बैंक ऑफ बड़ौदा- साल 2020-21 में 82,017 कर्मचारी जो साल 2024-25 में 73,742 हो गये. 

2-बैंक ऑफ इंडिया- साल 2020-21 में 51,459 कर्मचारी जो साल 2024-25 में 50,564 हो गये.

3- बैंक ऑफ महाराष्ट्रा- साल 2020-21 में 12,532 कर्मचारी जो साल 2024-25 में 14,591 हो गये.

4-कैनरा बैंक- साल 2020-21 में 88,213 कर्मचारी जो साल 2024-25 में 81,260 हो गये.

5- सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया- साल 2020-21 में 32,340 कर्मचारी जो साल 2024-25 में 33,081 हो गये.

6- इँडियन बैंक- साल 2020-21 में 42,601 कर्मचारी जो साल 2024-25 में 39,778 हो गये.

7- इंडियन ओवरसीज बैंक- साल 2020-21 में 23,579 कर्मचारी जो साल 2024-25 में 20,966 हो गये.

8-पंजाब एण्ड सिंध बैंक- साल 2020-21 में 8,890 कर्मचारी जो साल 2024-25 में 10,229 हो गये.

9- पंजाब नेशनल बैंक- साल 2020-21 में 1,01,802 कर्मचारी जो साल 2024-25 में 1,02,746 हो गये.

10- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया- साल 2020-21 में 2,46,353 कर्मचारी जो साल 2024-25 में 2,36,221 हो गये.

11- यूको बैंक- साल 2020-21 में 22,012 कर्मचारी जो साल 2024-25 में 21,049 हो गये.

12- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया- साल 2020-21 में 78,203 कर्मचारी जो साल 2024-25 में 73,945 हो गये.


इस तरह से सभी 12 बैंकों में साल 2020-21 में 7,90,001 कर्मचारी थे जो साल 2024-25 में 758172 हो गये. इस तरह से 31829 कर्मचारी घट गये हैं. औसतन प्रति बैंक 2652 कर्मचारी कम हो गये हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP