शनि, 24 अक्टू. 2026

CGKhabar

PMJJBY Scam: कागजों पर 'मृत' बताकर इंश्योरेंस क्लेम का खेल

कागजों में मृत... हकीकत में जीवित! छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में PMJJBY बीमा योजना के नाम पर फर्जीवाड़े की कोशिश का पर्दाफाश हुआ है, जहां तीन ग्रामीणों को मृत बताकर क्लेम दाखिल कर दिया गया.

C

CG Khabar

24 अक्टू. 2026, 08:43 AM 2 मिनट में पढ़ें 19

बाबूलाल-गंगाराम मरावी-रामकुमार
बाबूलाल-गंगाराम मरावी-रामकुमार

कवर्धा । संवाददाता: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के तहत एक चौंकाने वाला धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले के बदनचुआ गांव के तीन निवासियों को कागजों में मृत दिखाकर उनके नाम पर फर्जी बीमा क्लेम की साजिश रची गई. यह पूरा मामला मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा की जा रही करीब 9.60 करोड़ रुपये के संदिग्ध बीमा घोटाले की जांच के दौरान उजागर हुआ.

भोपाल के अजाक (SC/ST वेलफेयर) थाने में दर्ज एफआईआर (Crime No. 01/26) की जांच के सिलसिले में जब मध्य प्रदेश पुलिस से मिली सूचना के आधार पर कुकदूर पुलिस ने सत्यापन किया, तो चौंकाने वाली बात सामने आई. 

जिन तीन ग्रामीणों—बाबूलाल, गंगाराम मरावी और रामकुमार के नाम फर्जी क्लेम दस्तावेजों में दर्ज थे, वे तीनों सुरक्षित और जीवित पाए गए. कुकदूर थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने उनके जीवित होने की पुष्टि कर रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को सौंप दी है.

पीड़ित ग्रामीणों बाबूलाल और गंगाराम ने बताया कि उन्हें इस प्रकार की किसी बीमा पॉलिसी या क्लेम के बारे में कोई जानकारी ही नहीं थी. पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर ही उन्हें इस फर्जीवाड़े का पता चला. 

जांच एजेंसियों के अनुसार, मध्य प्रदेश में PMJJBY के करीब 482 संदिग्ध मामलों की जांच चल रही है, जिसमें इंदौर और बेंगलुरु के बैंक खातों व केवाईसी (KYC) दस्तावेजों का इस्तेमाल कर योजना की क्लेम राशि (2 लाख रुपये प्रति व्यक्ति) हड़पने की कोशिश की गई थी. फिलहाल पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि ये फर्जी खाते किसने खोले और इनके पीछे कौन-सा गिरोह सक्रिय है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़: दो नए रेल कॉरिडोर और नए रूट शुरू, 100 नई ट्रेनें चलाने की योजना
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: दो नए रेल कॉरिडोर और नए रूट शुरू, 100 नई ट्रेनें चलाने की योजना

43 मिनट पहले

मयूर मेश्राम-नीलम मेश्राम -राजनांदगांव
छत्तीसगढ़

घूमने के बहाने ले जाकर पति ने पत्नी को नदी में धकेला, डूबने से मौत, पति गिरफ्तार

एक घंटा पहले

आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

मुंगेली मर्डर केस: शक में नाबालिग प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या, प्रेमी व साथी गिरफ्तार

13 घंटे पहले

सूरजपुर- हत्यारा गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

सूरजपुर डबल मर्डर: सहेली के पति ने ही की शिक्षिका और बेटे की हत्या, 13 दिन बाद गिरफ्तार

13 घंटे पहले

DA की मांग
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: दिवाली से पहले 2% DA और एरियर जारी करने की उठी मांग

14 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- महासमुंद
छत्तीसगढ़

महासमुंद: ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, दो महिलाओं की मौत, 3 गंभीर

14 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP