शनि, 24 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: दिवाली से पहले 2% DA और एरियर जारी करने की उठी मांग

राज्य सरकार के वादे को याद दिलाते हुए छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने दिवाली पूर्व 2% डीए जारी करने की अपील की है, मांग पूरी न होने पर मंत्रालय घेराव का अल्टीमेटम दिया गया है.

C

CG Khabar

23 अक्टू. 2026, 07:23 PM 2 मिनट में पढ़ें 142

DA की मांग
DA की मांग

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों ने आगामी दिवाली त्यौहार को देखते हुए अपने लंबे समय से पेंडिंग महंगाई भत्ते (डीए) के भुगतान के लिए सरकार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है. छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी को पत्र लिखकर दो प्रतिशत डीए को एरियर के साथ तत्काल जारी करने का आग्रह किया है. 

कर्मचारी संगठन ने स्पष्ट किया है कि यदि त्यौहार से पहले इस संबंध में कोई अनुकूल फैसला नहीं लिया जाता है, तो राज्य के तमाम कर्मचारी एकजुट होकर मंत्रालय का घेराव करेंगे.

संगठन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने सरकार को भारतीय जनता पार्टी के चुनावी वादों की याद दिलाते हुए कहा कि सत्ता संभालने से पहले केंद्र के बराबर डीए और एरियर देने का आश्वासन दिया गया था. 

6 सितंबर को हुई प्रांतीय बैठक में इस संबंध में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर शासन को मांग पत्र भेजने का निर्णय लिया गया था. 

वर्तमान में प्रदेश के सरकारी सेवकों को 58 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है, जो कि केंद्रीय कर्मचारियों की तुलना में 2 प्रतिशत कम है. 

चौतरफा बढ़ती महंगाई के दौर में इस अंतर के कारण कर्मचारियों व पेंशनरों को घरेलू खर्च चलाने में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए देय तिथि से एरियर का भुगतान बेहद आवश्यक हो गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP