शनि, 24 अक्टू. 2026

CGKhabar

सूरजपुर: रेण नदी में नहाते समय डूबे एक ही परिवार के 4 लोग

सूरजपुर के रेण नदी में नहाने के दौरान एक दुखद हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की डूबने से जान चली गई. बच्चों को बचाने के प्रयास में पिता भी गहरे पानी में समा गए.

C

CG Khabar

24 अक्टू. 2026, 07:41 PM 2 मिनट में पढ़ें 61

सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

सूरजपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले स्थित राम सरस्वतीपुर घाट पर शनिवार को रेण नदी के गहरे पानी में डूबने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की असमय मौत हो गई. स्थानीय पुलिस और होमगार्ड के गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों शवों को नदी से बाहर निकाला. पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मृतकों की पहचान बिहार के पटना निवासी 45 वर्षीय विवेक कुमार सिंह, उनके 20 वर्षीय पुत्र अभिजीत सिंह तथा बिहार के कटिहार से आए उनके दो रिश्तेदारों, 15 वर्षीय कृष्ण गोपाल और 13 वर्षीय गोपाल कृष्ण के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, विवेक कुमार सिंह अपनी पत्नी से मिलने सूरजपुर जिले के चंद्रपुर गांव आए हुए थे, जहां उनकी पत्नी की बहन के दोनों बेटे भी आए हुए थे.

हादसा उस वक्त हुआ जब परिवार के ये चारों सदस्य राम सरस्वतीपुर घाट पर नहाने के लिए नदी में उतरे थे. इसी दौरान तीनों बच्चे अचानक नदी के गहरे पानी में समाने लगे और छटपटाने लगे.

बच्चों को संकट में देखकर विवेक कुमार सिंह ने बिना सोचे-समझे उन्हें बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी, लेकिन पानी का तेज बहाव और गहराई अधिक होने के कारण चारों में से कोई भी बाहर नहीं निकल सका और चारों की डूबने से मृत्यु हो गई.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
मृतक
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा: संदिग्ध शराब पीने से भाजपा पार्षद समेत 2 की मौत

41 मिनट पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: सरकारी स्कूलों में अब सिर्फ ऑनलाइन मिलेगी छुट्टी, ऑफलाइन आवेदनों पर प्रतिबंध

53 मिनट पहले

ACB-EOW
छत्तीसगढ़

अनुपातहीन संपत्ति मामले में बर्खास्त आरक्षक पर शिकंजा, ACB-EOW ने पेश की चार्जशीट

एक घंटा पहले

जांजगीर में कोटवारों का धरना
छत्तीसगढ़

जांजगीर: कोटवारों का धरना, संविलियन और 15 हजार मानदेय की मांग, SDM को ज्ञापन

10 घंटे पहले

लापता जवान
छत्तीसगढ़

कोरबा: हसदेव नदी के पुल से लापता हुआ पुलिस जवान, SDRF टीम तलाश में जुटी

10 घंटे पहले

साइबर अटैक- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

रायगढ़: नगर निगम की वेबसाइट पर साइबर अटैक, स्क्रीन पर दिखा पाकिस्तानी झंडा

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP