रवि, 25 अक्टू. 2026

CGKhabar

जांजगीर-चांपा: संदिग्ध शराब पीने से भाजपा पार्षद समेत 2 की मौत

C

CG Khabar

24 अक्टू. 2026, 08:09 PM 2 मिनट में पढ़ें 76

मृतक
मृतक

जांजगीर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में संदिग्ध परिस्थिति में शराब का सेवन करने से दो लोगों की जान चली गई. पामगढ़ इलाके में हुई इस दुखद घटना में जान गंवाने वालों की पहचान स्थानीय भाजपा पार्षद रामखिलावन जांगड़े और एक निजी क्लिनिक चलाने वाले जोहितराम खरे के रूप में हुई है. 

पुलिस अब घटना के समय साथ मौजूद दो अन्य लोगों की तलाश कर रही है ताकि पूरे मामले का सच सामने आ सके.

सामने आई जानकारी के अनुसार, पामगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम चार लोग एक जगह एकत्र होकर सादी देशी शराब पी रहे थे. शराब पीने के बाद जब रामखिलावन और जोहितराम अपने घर पहुंचे, तो उन्हें अचानक सांस लेने में भारी तकलीफ होने लगी. 

बिगड़ती स्थिति को देखते हुए परिजनों ने दोनों को तुरंत स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया.

बिलासपुर में इलाज के दौरान दोनों की सांसें थम गईं. रामखिलावन जांगड़े ने सिम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली, जबकि जोहितराम खरे ने अपोलो अस्पताल में दम तोड़ा. 

मौतों के बाद बिलासपुर में ही दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है, साथ ही मौत के सटीक कारणों को जानने के लिए विसरा सैंपल सुरक्षित रख लिया गया है जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा.

घटना की भनक लगते ही पामगढ़ थाना प्रभारी राकेश सूर्यवंशी की अगुवाई में पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी. 

एसडीओपी तोपेश वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक स्तर पर मामला संदिग्ध जहरीले पदार्थ के सेवन का लग रहा है, हालांकि वास्तविक वजह फॉरेंसिक व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगी. घटना के समय शराब पी रहे दो अन्य साथी फिलहाल पुलिस की पहुंच से बाहर हैं, जिनकी तलाश में टीमें जुटी हुई हैं. 

पुलिस का मानना है कि उन दोनों से पूछताछ के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि शराब में कुछ मिलाया गया था या फिर मौत की वजह कुछ और है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
रायपुर के महालक्ष्मी मार्केट में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: महालक्ष्मी मार्केट की इमारत में विकराल आग, फर्नीचर दुकान जलकर खाक

2 घंटे पहले

पारंपरिक वैद्य
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 309 पारंपरिक वैद्यों को मिले प्रमाण पत्र, 1000 वैद्यों के प्रमाणन का लक्ष्य

3 घंटे पहले

शव
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर सड़क दुर्घटना: पिकअप की टक्कर से एक की मौत, एक अस्पताल में भर्ती

14 घंटे पहले

हत्या
छत्तीसगढ़

अंतरजातीय विवाह विवाद: गाली से नाराज बेटे ने की वृद्ध पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

15 घंटे पहले

ग्रामीण डाक सेवक- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती: पुराने प्रमाणपत्र पर भी नियुक्ति मान्य, HC का फैसला

15 घंटे पहले

धान खरीदी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 15 नवंबर से धान खरीदी का आगाज, 3100 रुपये समर्थन मूल्य, प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान

15 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP