रवि, 25 अक्टू. 2026

CGKhabar

अंतरजातीय विवाह विवाद: गाली से नाराज बेटे ने की वृद्ध पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सरगुजा जिले के पूटा गांव में अंतरजातीय विवाह के विवाद में एक 48 वर्षीय व्यक्ति ने अपने वृद्ध पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी. वारदात के बाद फरार आरोपी को सूरजपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है.

C

CG Khabar

25 अक्टू. 2026, 07:37 AM 2 मिनट में पढ़ें 32

हत्या
हत्या

अंबिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पूटा में अंतरजातीय विवाह के वर्षों पुराने विवाद में एक 48 वर्षीय व्यक्ति परवल राम ने अपने 70 वर्षीय पिता मनीनाथ मझवार की घूंसे मारकर बेरहमी से हत्या कर दी. शुक्रवार शाम करीब 4 बजे पारिवारिक विवाद के दौरान पिता द्वारा गाली-गलौज करने पर आरोपी आक्रोशित हो गया और उसने बुजुर्ग पर जानलेवा हमला कर दिया. 

अंदरूनी गंभीर चोटें आने के कारण वृद्ध ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पड़ोसी जिले सूरजपुर के जयनगर से हिरासत में लिया.

घटना की जानकारी तब सामने आई जब देर शाम मनीनाथ की पत्नी घर लौटी और उसने पति का शव बाहर पड़ा देखा. उसने तुरंत गांव के सरपंच नंदाराम को सूचना दी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया. 

शनिवार को फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची उदयपुर पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया. 

थाना प्रभारी शिशिरकांत सिंह के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. 

पुलिस ने उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी के दो बच्चे हैं और उसके अंतरजातीय विवाह करने के फैसले को लेकर पिता-पुत्र के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
शव
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर सड़क दुर्घटना: पिकअप की टक्कर से एक की मौत, एक अस्पताल में भर्ती

एक घंटा पहले

ग्रामीण डाक सेवक- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती: पुराने प्रमाणपत्र पर भी नियुक्ति मान्य, HC का फैसला

2 घंटे पहले

धान खरीदी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 15 नवंबर से धान खरीदी का आगाज, 3100 रुपये समर्थन मूल्य, प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान

2 घंटे पहले

रीना अख्तर- अवैध बंग्लादेशी
छत्तीसगढ़

दुर्ग: अवैध बांग्लादेशी नागरिक रीना अख्तर डिपोर्ट

2 घंटे पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: स्मृति ईरानी की अगुवाई में मंत्रियों के कामकाज और 36 हारी सीटों की समीक्षा

2 घंटे पहले

मृतक
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा: संदिग्ध शराब पीने से भाजपा पार्षद समेत 2 की मौत

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP