शुक्र, 23 अक्टू. 2026

CGKhabar

मुंगेली मर्डर केस: शक में नाबालिग प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या, प्रेमी व साथी गिरफ्तार

शक के फेर में उजड़ी एक और जिंदगी! मुंगेली के नेवासपुर गांव में नाबालिग की अचेत अवस्था में मिली लाश का पुलिस ने सुलझाया गुत्थी, प्रेमी ही निकला कातिल.

C

CG Khabar

23 अक्टू. 2026, 07:50 PM 3 मिनट में पढ़ें 26

आरोपी गिरफ्तार
आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक 17 वर्षीय नाबालिग बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का पुलिस ने आखिरकार पर्दाफाश कर दिया है. प्रेम संबंध के बीच किसी तीसरे युवक की एंट्री और शक के चलते इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया था. सिटी कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में मुख्य आरोपी प्रेमी और हत्या की साजिश में शामिल उसके दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को भी अपने कब्जे में ले लिया है.

मामले की शुरुआत 20 अक्टूबर की रात को हुई, जब नेवासपुर निवासी उत्तम मोहले को अपनी 17 साल की नातिन के कमरे में बेसुध पड़े होने की जानकारी मिली. जब परिजनों ने उसे जगाने का प्रयास किया तो शरीर में कोई हलचल नहीं हुई. बालिका की गर्दन पर खरोंच और हाथ-पैर पर संदिग्ध निशान देखकर परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. 

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से हत्या की पुष्टि होने के बाद जांच तेज की गई.

पुलिस तफ्तीश में सामने आया कि ग्राम लिलवाकापा का रहने वाला 22 वर्षीय अजीत घृतलहरे पिछले कई सालों से मृतका के साथ प्रेम संबंध में था. दोनों के बालिग होने पर परिजन शादी कराने को भी राजी थे और अजीत समय-समय पर उसकी आर्थिक मदद भी करता था. 

हालांकि, बीते एक साल से अजीत को अपनी प्रेमिका पर किसी अन्य युवक से बात करने का शक गहराने लगा था. फोन पर बार-बार होने वाली कहासुनी के बाद, हैदराबाद से लौटते ही अजीत ने अपने 20 वर्षीय साथी साहिल खाण्डे के साथ मिलकर बालिका को ठिकाने लगाने का मन बना लिया.

योजना के मुताबिक, 19 अक्टूबर की रात दोनों आरोपी अपनी बाइक से नेवासपुर पहुंचे. साहिल को बाहर पहरेदारी पर बैठाकर अजीत चुपके से घर की दीवार फांदकर भीतर दाखिल हुआ. 

वहां प्रेमिका को किसी और से फोन पर बात करते देख अजीत का गुस्सा भड़क गया. दोनों के बीच हुई तीखी बहस हाथापाई में बदल गई और पास के निर्माणाधीन कमरे में गिरते ही अजीत ने दोनों हाथों से बालिका का गला घोंट दिया. हत्या के बाद वारदात को सामान्य नींद या स्वाभाविक मौत का रूप देने के इरादे से आरोपी ने शव को दूसरे कमरे के बिस्तर पर लेटा दिया और मौके से रफूचक्कर हो गया. फिलहाल पुलिस ने अजीत और उसके सहयोगी साहिल को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी कर ली है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सूरजपुर- हत्यारा गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

सूरजपुर डबल मर्डर: सहेली के पति ने ही की शिक्षिका और बेटे की हत्या, 13 दिन बाद गिरफ्तार

एक घंटा पहले

DA की मांग
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: दिवाली से पहले 2% DA और एरियर जारी करने की उठी मांग

एक घंटा पहले

सड़क दुर्घटना- महासमुंद
छत्तीसगढ़

महासमुंद: ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, दो महिलाओं की मौत, 3 गंभीर

एक घंटा पहले

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
छत्तीसगढ़

मैं भी मांझी की बेटी हूँ, विकास के साथ सांस्कृतिक पहचान सहेजना जरूरी- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

2 घंटे पहले

बस्तर दशहरा File Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 50 दुर्गम गांवों के 950 से अधिक देवी-देवता पहली बार बस्तर दशहरा में हुए शामिल

7 घंटे पहले

स्टाफ नर्स से पूछताछ
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: अस्पताल पर ताला देख एम्बुलेंस में कराया प्रसव, दो नर्सों पर एक्शन, 1 निलंबित, 1 बर्खास्त

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP