शुक्र, 23 अक्टू. 2026

CGKhabar

महासमुंद: ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, दो महिलाओं की मौत, 3 गंभीर

महासमुंद जिले में NH-53 पर भीषण हादसा! शादी से लौट रहे राजनांदगांव के परिवार की कार ट्रक में घुसी; दो महिलाओं की मौके पर ही थम गईं सांसें, तीन घायलों की हालत नाजुक.

C

CG Khabar

23 अक्टू. 2026, 06:52 PM 2 मिनट में पढ़ें 34

सड़क दुर्घटना- महासमुंद
सड़क दुर्घटना- महासमुंद

महासमुंद । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में शुक्रवार तड़के एक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई और तीन अन्य लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं. यह दुर्घटना पटेवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बावनकेरा चौक के पास नेशनल हाईवे-53 पर घटित हुई. बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग पड़ोसी राज्य ओडिशा के संबलपुर में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे. 

इसी दौरान उनकी रफ्तार पकड़ चुकी कार अचानक बेकाबू हो गई और सड़क पर जा रहे 16 चक्के वाले भारी ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी. टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए.

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भिड़ंत के बाद कार में सवार लोग अंदर ही बुरी तरह फंस गए थे. 

राहगीरों की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पटेवा पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से राहत कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों व पीड़ितों को बाहर निकाला. सभी को तुरंत एंबुलेंस की मदद से नजदीकी तुमगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया. 

वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन अन्य यात्रियों को प्राथमिक चिकित्सीय राहत देने के बाद बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

प्रारंभिक जांच और पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना का शिकार हुए सभी पांचों लोग राजनांदगांव जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं. 

हालांकि, मृत महिलाओं की आधिकारिक पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं. हादसे के तुरंत बाद हाईवे पर यातायात बाधित हो गया था, जिसे पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटवाकर बहाल कराया. पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के सटीक कारणों की गहनता से जांच की जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

मुंगेली मर्डर केस: शक में नाबालिग प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या, प्रेमी व साथी गिरफ्तार

14 मिनट पहले

सूरजपुर- हत्यारा गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

सूरजपुर डबल मर्डर: सहेली के पति ने ही की शिक्षिका और बेटे की हत्या, 13 दिन बाद गिरफ्तार

28 मिनट पहले

DA की मांग
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: दिवाली से पहले 2% DA और एरियर जारी करने की उठी मांग

41 मिनट पहले

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
छत्तीसगढ़

मैं भी मांझी की बेटी हूँ, विकास के साथ सांस्कृतिक पहचान सहेजना जरूरी- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

एक घंटा पहले

बस्तर दशहरा File Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 50 दुर्गम गांवों के 950 से अधिक देवी-देवता पहली बार बस्तर दशहरा में हुए शामिल

7 घंटे पहले

स्टाफ नर्स से पूछताछ
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: अस्पताल पर ताला देख एम्बुलेंस में कराया प्रसव, दो नर्सों पर एक्शन, 1 निलंबित, 1 बर्खास्त

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP