शनि, 24 अक्टू. 2026

CGKhabar

चीन सीमा पर चुप्पी क्यों? कांग्रेस का सरकार से सवाल

अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा पर जारी तनाव को लेकर सियासत गरमा गई है. कांग्रेस के आरोपों और ITBP प्रमुख शत्रुजीत कपूर द्वारा रक्षा तैयारियों पर दिए गए बड़े बयानों के बीच LAC पर हालात संवेदनशील बने हुए हैं.

C

CG Khabar

23 अक्टू. 2026, 11:13 PM 2 मिनट में पढ़ें 25

जयराम रमेश
जयराम रमेश

नई दिल्ली । डेस्क: अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन की सेनाओं के बीच एक बार फिर तनाव की स्थिति पैदा हो गई है. वास्तविक नियंत्रण रेखा पर दोनों देशों के सैनिकों के बीच कई स्थानों पर फेस-ऑफ जारी रहने की रिपोर्ट्स के बाद देश में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं.

विपक्षी दल कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि सीमावर्ती इलाकों में चीनी सेना के साथ गतिरोध बना हुआ है, लेकिन प्रधानमंत्री और उनकी सरकार ने इस पूरे मामले पर चुप्पी साध रखी है. 

कांग्रेस का आरोप है कि सरकार की नीतियों के कारण चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है, जिससे देश के छोटे और मटोले उद्योग प्रभावित हो रहे हैं. साथ ही, सीमा पर पेट्रोलिंग पॉइंट्स खोने और चीन द्वारा भारतीय क्षेत्रों के नाम बदलने को लेकर भी चिंता जताई गई है.

दूसरी ओर, सीमा की सुरक्षा में तैनात भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बल के आधुनिकीकरण और रणनीतिक तैयारियों की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि गलवान जैसी स्थितियों से निपटने के लिए बल को लगातार मजबूत किया जा रहा है. 

इसी कड़ी में ITBP ने 'शौर्य' नाम से एक विशेष कमांडो टीम तैयार की है, जो उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में गश्त और जटिल परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम है. यह टीम वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश के संवेदनशील इलाकों में तैनात है और चीनी सैनिकों का मजबूती से सामना कर रही है.

ITBP प्रमुख के अनुसार, सीमा पर सुरक्षा चक्र को मजबूत करने के लिए पूरे बल में ड्रोन और एंटी-ड्रोन तकनीक का तेजी से विस्तार किया जा रहा है. इसके लिए आधुनिकीकरण बजट का एक बड़ा हिस्सा आरक्षित किया गया है. 

साथ ही, अग्रिम सीमा चौकियों पर अंडरग्राउंड शेल्टर्स का निर्माण शुरू कर दिया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में सैनिकों को सुरक्षित और स्थायी सुरक्षा कवर मिल सके.

ITBP हर बटालियन में शौर्य कमांडो की पूरी कंपनी और आगे चलकर एक समर्पित शौर्य बटालियन गठित करने की योजना पर काम कर रही है. सीमा पर बदलते युद्ध कौशल को देखते हुए बल अपनी रणनीतियों को लगातार धार दे रहा है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
दिल्ली प्रदर्शन
देश-विदेश

दिल्ली में 'SIR' और मतदाता सूची से नाम हटाने के खिलाफ प्रदर्शन, कई प्रदर्शनकारी हिरासत में

एक घंटा पहले

नेहा बोरा- अध्यक्ष AISA
देश-विदेश

दिल्ली हाईकोर्ट: नेहा बोरा के पुलिस के शांति बॉन्ड नोटिस को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

4 घंटे पहले

फातिह बिरोल- IEA प्रमुख
देश-विदेश

यूरोप में सर्दियों से पहले गहराया ऊर्जा संकट: IEA प्रमुख ने दी चेतावनी

11 घंटे पहले

शत्रुजीत कपूर
देश-विदेश

अरुणाचल सीमा पर भारत और चीन के बीच फिर गहराया तनाव- ITBP DGP

12 घंटे पहले

पीएम मोदी
देश-विदेश

बदलती दुनिया के साथ नहीं बदल रहा संयुक्त राष्ट्र, 'ग्लोबल साउथ' को मिले सही प्रतिनिधित्व: पीएम मोदी

12 घंटे पहले

चीन में भूकंप
देश-विदेश

चीन: तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप: 16 लोगों की मौत, 32 घायल, 11 गंभीर

18 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP