मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

IGKV द्वारा 7 अगस्त को संपन्न प्लांट पैथोलॉजी का प्रश्न पत्र भी रद्द

C

CG Khabar

23 अग. 2026, 01:48 PM 3 मिनट में पढ़ें 24

IGKV पेपर लीक कांड
IGKV पेपर लीक कांड

रायपुर । संवाददाता: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा पेपर लीक प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए परीक्षाओं की पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए आज रविवार को अवकाश के दिन डॉ. गिरीश चंदेल की अध्यक्षता में आयोजित आपातकालीन बैठक में अनेक निर्णय लिए गए. 


बैठक में 20 अगस्त की परीक्षा के पेपर लीक मामले में रायपुर पुलिस द्वारा की गई जांच में विश्वविद्यालय द्वारा 07 अगस्त 2026 को आयोजित बी.एस.सी. कृषि प्रथम वर्ष के प्लांट पैथोलॉजी विषय के प्रश्न पत्र को भी अभियुक्त द्वारा लीक किए जाने की जानकारी मिलने पर उस प्रश्न पत्र को भी निरस्त करने का निर्णय लिया गया.

विज्ञापन


भारतीय कृषि महाविद्यालय दुर्ग को पेपर लीक मामले में नोटिस जारी


इसके साथ ही भारतीय कृषि महाविद्यालय, दुर्ग पर पेपर लीक प्रकरण में परीक्षा की गोपनीयता सुनिश्चित न कर पाने हेतु नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करने का फैसला लिया गया तथा उन्हें इस संबंध में नोटिस जारी किया गया. 


20 अगस्त के पेपर लीक प्रकरण में रायपुर पुलिस द्वारा भारतीय कृषि महाविद्यालय, दुर्ग के जिन दोषी पाए गए छात्रों को हिरासत में लिए गया है उनके ऊपर भी कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया है. 


इसके साथ ही 20 अगस्त को आयोजित बी.एस.सी. कृषि द्वितीय वर्ष के एंटोमोलॉजी प्रश्न पत्र तथा 07 अगस्त को आयोजित प्रथम वर्ष के प्लांट पैथोलॉजी प्रश्न पत्र की गोपनीयता सुनिश्चित करने हेतु भारतीय कृषि महाविद्यालय, दुर्ग में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वरों को भी कारण बताओ नोटिस देने का निर्णय लिया गया है. बैठक में तय किया गया कि दोनों रद्द परीक्षाएं सितम्बर माह के प्रथम सप्ताह में पुनः आयोजित की जाएंगी.


प्रश्न पत्र पासवर्ड प्रोटेक्टेड ईमेल के माध्यम से भेजे गए

   

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा कहा गया है कि छात्रों के सुरक्षित भविष्य हेतु परीक्षाओं की गोपनीयता, निष्पक्षता तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा कड़े कदम उठाए जा रहे हैं तथा परीक्षा प्रणाली को लीक प्रूफ बनाने की कार्यवाही की जा रही है. 


इसी संबंध में 20 अगस्त के पेपर लीक प्रकरण पश्चात विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग द्वारा दिनांक 22 अगस्त 2026 को आयोजित परीक्षा के प्रश्न पत्र संबंधित महाविद्यालयों को हार्ड कॉपी के स्थान पर पासवर्ड प्रोटेक्टेड ईमेल के माध्यम से भेजे गए. संबंधित महाविद्यालयों को प्रातः 10 बजे से होने वाले पश्न पत्र का ईमेल प्रातः 9:30 बजे उपलब्ध कराया गया जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की कोई आशंका न रहे. 


सोमवार 24 अगस्त को आयोजित होने वाली परीक्षाएं भी इसी प्रक्रिया से संपन्न कराई जाएंगी. विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग तथा महाविद्यालयों के परीक्षा हॉल में सीसी टी वी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी. विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा भविष्य में आयोजित होने वाली परीक्षाओं की गोपनीयता एवं पारदर्शिता में बढ़ोतरी हेतु आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करने पर भी विचार किया जा रहा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

उदयपुर: घर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत

7 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ पुलिस- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जांजगीर: शराब तस्कर से 1.5 लाख रुपये लेकर छोड़ने के आरोप में ट्रेनी SI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

7 घंटे पहले

कंकाल
छत्तीसगढ़

खैरागढ़: लापता बुजुर्ग महिला का धान के खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका

8 घंटे पहले

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ के 50 बेलमेटल शिल्पकारों से मिलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

8 घंटे पहले

आरोपी गिरफ्तार- कटघोरा
छत्तीसगढ़

कोरबा के कटघोरा में पिता के हमले से ढाई माह के मासूम की मौत, पत्नी घायल

8 घंटे पहले

आरोपी शिक्षक अजय कुमार
छत्तीसगढ़

रायगढ़: 6 साल की मासूम को शिक्षक ने दिखाया अपना प्राईवेट पार्ट, पहुंचा सलाखों के पीछे

9 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP