रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

पनामा का मालवाहक जहाज डूबा: 2 क्रू सदस्य सुरक्षित, 22 की तलाश जारी

C

CG Khabar

23 अग. 2026, 12:40 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

जहाज
जहाज

भुवनेश्वर । डेस्क: ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से सिंगापुर के लिए रवाना हुआ पनामा के ध्वज वाला मालवाहक जहाज 'एमवी ओशियन-विनर' (MV Ocean-Winner) बंगाल की खाड़ी में डूब गया है. तट से लगभग 240 समुद्री मील दूर हुई इस दुर्घटना के बाद भारतीय समुद्री अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर संयुक्त खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया है.


जहाज में कुल 24 क्रू सदस्य सवार थे, जिनमें 20 चीनी नागरिक, 3 म्यांमार और 1 बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं. 

विज्ञापन


लगभग 1,700 टन लोहे का अयस्क ले जा रहा यह जहाज 20 अगस्त की रात पारादीप से रवाना हुआ था. 


22 अगस्त की सुबह जहाज का संपर्क टूट गया, जिसके बाद ऑपरेटर कंपनी की सूचना पर श्री विजया पुरम स्थित मैरीटाइम रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर (MRCC) ने भारतीय खोज एवं बचाव नेटवर्क को अलर्ट किया.


राहत कार्य के तहत पास से गुजर रहे मर्चेंट टैंकर 'एमटी इसोपोस' को मौके पर भेजा गया, जिसने दो अलग-अलग लाइफराफ्ट से दो क्रू सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया. बाकी 22 लापता सदस्यों की तलाश के लिए भारतीय तटरक्षक बल (ICG) के जहाजों आईसीजीएस वरद, आईसीजीएस अनमोल और आईसीजीएस विजित को तैनात किया गया है. जहाज के डूबने के कारणों की जांच की जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP