रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

पाकिस्तान: हिंदू किसान की हत्या पर सिंध प्रांत में भड़का आक्रोश

C

CG Khabar

12 जन. 2026, 02:43 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

गोली मारी
गोली मारी

कराची । डेस्क: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक हिंदू किसान की हत्या के बाद तनाव व्याप्त है. स्थानीय जमींदार सरफराज निजामानी पर कैलाश कोहली नामक युवक की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है. 


जानकारी के अनुसार, कैलाश उस जमींदार की जमीन पर एक झोपड़ी बनाना चाहता था, जिसे लेकर हुए विवाद में चार दिन पहले उसकी हत्या कर दी गई. 

विज्ञापन

इस घटना के विरोध में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने भारी विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. 


प्रदर्शनकारियों ने पीड़ित परिवार के साथ मिलकर पीरू लाशारी स्टॉप पर कैलाश का शव रखकर रास्ता जाम किया और बदिन-हैदराबाद नेशनल हाईवे व बदिन-थार रोड पर धरना दिया. 


पाकिस्तान दरावर इत्तेहाद के अध्यक्ष शिवा कच्ची ने इस आंदोलन का नेतृत्व करते हुए इसे "घायल अंतरात्मा की चीख" करार दिया है. 


उन्होंने सोशल मीडिया पर न्याय की मांग करते हुए कहा कि वर्तमान व्यवस्था शक्तिशाली लोगों को बचाती है और गरीबों को कुचलती है. 


प्रदर्शनकारियों की मांग है कि मुख्य आरोपी सरफराज निजामानी को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP