पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि पर विपक्ष- किश्तों में हो रही जनता की लूट
नई दिल्ली । डेस्क: देश में पिछले आठ दिनों के भीतर ईंधन की कीमतों में तीसरी बार बढ़ोतरी होने के बाद विपक्षी दलों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने सरकार पर जनता की गाढ़ी कमाई लूटने और देश की विदेश नीति के पूरी तरह विफल होने के गंभीर आरोप लगाए हैं.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट के जरिए सरकार को घेरते हुए कहा कि पेट्रोल की कीमतें एक बार फिर 100 रुपये के पार चली गई हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार रोजाना पेट्रोल-डीजल पर 1,000 करोड़ रुपये का केंद्रीय कर वसूलने के बाद भी संतुष्ट नहीं है और जनता की कमाई को किश्तों में लूट रही है.
खड़गे ने वैश्विक संकट का हवाला देते हुए इटली, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, ब्रिटेन और आयरलैंड जैसे देशों के उदाहरण दिए, जिन्होंने अपने नागरिकों को टैक्स में कटौती और राहत पैकेज के जरिए ईंधन की कीमतों में बड़ी राहत दी है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए देश में 'नेतृत्व का संकट' होने का दावा किया.

पेट्रोल अब हुआ ₹100 पार,
अबकी बार…
जनता की कमाई पर किश्तों में लूटमार !

पेट्रोल-डीज़ल पर रोज़ाना ₹1000 करोड़ का केंद्रीय टैक्स लगाकर भाजपा का पेट नहीं भरा…
अंतर्राष्ट्रीय दाम जब कम थे तब जनता को फ़ायदा नहीं पहुँचाया, उन्हें जमकर लूटा।

जब Crisis आई तो, चुनाव में जुट गए,… pic.twitter.com/EjkikgGzFK
— Mallikarjun Kharge (@kharge) May 23, 2026

दूसरी तरफ, तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद सागरिका घोष और पार्टी के आधिकारिक हैंडल से भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने इसे चुनाव के बाद जनता को मिलने वाला बड़ा झटका करार दिया. टीएमसी ने कहा कि लगातार हो रही इस बढ़ोतरी से घरेलू बजट, परिवहन लागत और दैनिक आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ेंगी, जिससे मध्यम वर्ग और गरीब सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं.
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भी इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री की आलोचना की. उन्होंने कहा कि पिछले 10 दिनों में डीजल और पेट्रोल के दामों में करीब 5 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है. कमर्शियल गैस के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं.
उन्होंने आरोप लगाया कि जब देश की आम जनता परेशान है, तब प्रधानमंत्री लगातार विदेशी दौरों पर हैं, जिससे साफ है कि देश की विदेश नीति पूरी तरह फेल हो चुकी है.
उद्योग से जुड़े सूत्रों के अनुसार, हालिया संशोधन में पेट्रोल की कीमतों में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है. सरकारी तेल कंपनियों द्वारा 15 मई को करीब पांच महीने से जारी राहत को समाप्त करने के बाद से अब तक पेट्रोल और डीजल के दामों में लगभग 5 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है.
इससे पहले 15 मई को ईंधन के दामों में 3 रुपये और 19 मई को 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी. वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच अचानक आई इस तेजी ने देश में महंगाई और माल ढुलाई की लागत बढ़ने की चिंताओं को एक बार फिर हवा दे दी है.