रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

नवी मुंबई: 3,400 मतदाता फॉर्म फोटोकॉपी मामले में BJP कार्यकर्ता गिरफ्तार

C

CG Khabar

29 अग. 2026, 08:30 AM 2 मिनट में पढ़ें 3

गिरफ्तार
गिरफ्तार

मुंबई । डेस्क: नवी मुंबई के खारघर में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया से जुड़े 3,400 से अधिक मतदाता गणना फॉर्म्स की अवैध रूप से फोटोकॉपी कराने का एक गंभीर मामला सामने आया है. सेक्टर 19 स्थित एक फोटोकॉपी सेंटर पर आधिकारिक मतदाता फॉर्म्स की कॉपियां बनाते समय आरोपी सूरज पाटिल को पकड़ा गया. 


इस घटना के बाद चुनाव पंजीकरण कार्यालय की शिकायत पर खारघर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया. वहीं, निजी व्यक्ति को आधिकारिक दस्तावेज सौंपने की लापरवाही के आरोप में पांच बूथ स्तर के अधिकारियों (BLO) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

विज्ञापन


पनवेल विधानसभा क्षेत्र के इन जब्त फॉर्म्स में मतदाताओं की तस्वीरें, व्यक्तिगत विवरण और बीएलओ के आधिकारिक हस्ताक्षर मौजूद थे. 


घटना की सूचना मिलते ही शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर आरोपी का विरोध किया और दावा किया कि वह बीजेपी युवा मोर्चा का पदाधिकारी है. 


हालांकि, बीजेपी नेताओं ने इस मामले से पार्टी का कोई भी संबंध होने से इनकार किया है. इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में शिवसेना (यूबीटी) और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई.


विपक्षी दलों ने इस मामले को लेकर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं. 


एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार ने आरोप लगाया कि सिर्फ बीएलओ का निलंबन काफी नहीं है, बल्कि यह घटना चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर बड़ा सवाल खड़ा करती है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत FIR दर्ज की है और जब्त दस्तावेजों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP