सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

सांप के काटने से मां-बेटी की मौत

कसडोल में सांप के काटने से मां-बेटी की मौत

H

Hupendra Sharma

09 जुल. 2025, 02:53 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

मां-बेटी की मौत
मां-बेटी की मौत

कसडोल | संवाददाताः बारिश शुरू होते ही सांप काटने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम ठाकुरदीया में बुधवार की सुबह सांप के काटने से मां और उसकी बेटी की मौत हो गई.


दोनों घर पर जमीन में सो रहे थे. उसी दौरान सांप ने उन्हें काट लिया.

विज्ञापन


घटना कसडोल थाना क्षेत्र का है. बताया गया कि सतवती पारदी (35) और उनकी बेटी देविका (9) घर के फर्श पर सो रही थीं.


इसी दौरान एक जहरीले सांप ने दोनों को काट लिया. दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजन दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए. जहां उपचार के दौरान देविका ने दम तोड़ दिया.


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सतवती की हालत में सुधार नहीं होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया. वहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई. 


मां-बेटी की मौत से गांव में मातम का माहौल है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP