सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

बीजापुर में माओवादियों का विस्फोटक और हथियार बरामद

C

CG Khabar

11 मई 2026, 02:05 PM 1 मिनट में पढ़ें 2

नक्सली
नक्सली

बीजापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में सुरक्षा बलों ने माओवादियों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल की है. बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत डोडी तुमनार गांव के पास एक पहाड़ी पर बने भूमिगत बंकर से पुलिस ने विस्फोटक सामग्री और हथियारों का जखीरा बरामद किया है. 


आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई रविवार शाम को एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई.

विज्ञापन


बरामद किए गए सामानों में एक देशी बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (BGL), 29 बीजीएल सेल, 50 मीटर कोर्डेक्स वायर (detonating cord), दो जनरेटर, दो लेथ मशीन, आठ सोलर पैनल, इन्वर्टर, ड्रिल मशीन और वेल्डिंग मशीन जैसे उपकरण शामिल हैं. 


अधिकारियों का मानना है कि नक्सलियों ने इस बंकर का उपयोग आईईडी बनाने और युद्धक सामग्री छिपाने के लिए वर्कशॉप के रूप में किया था. 


राज्य सरकार द्वारा 31 मार्च को छत्तीसगढ़ को सशस्त्र माओवादी गतिविधियों से मुक्त घोषित किए जाने के बाद से पूरे बस्तर क्षेत्र में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है. हाल ही में सरेंडर कर चुके माओवादियों से मिली सूचना के आधार पर सुरक्षा बल लगातार पुराने डंप और छिपे हुए आईईडी को बरामद कर उन्हें नष्ट कर रहे हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP