रायपुर में पेट्रोल पंप में मैनेजर की हत्या
रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे मंदिरहसौद इलाके में गुरुवार की सुबह एक पेट्रोल पंप के मैनेजर की हत्या कर दी गई. बदमाशों ने हत्या के बाद पेट्रोल पंप में लूटपाट की है.
वारदात के बाद बदमाश मौके से भाग निकले थे, जिससे पुलिस करीब 6 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है.
घटना मंदिरहसौद थाना क्षेत्र के उमरिया गांव की है. बताया गया कि उमरिया में नेशनल हाईवे 53 पर एपपी पेट्रोल पंप है.
गुरुवार की सुबह करीब 3.30 बजे दो युवक मोटरसाइकिल में पेट्रोल डलाने पहुंचे. पेट्रोल डलवाने के बाद बदमाश मैनेजर से पैसे छीनने लगे.
मैनेजर ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो चाकू से हमला कर दिया. चाकू मैनेजर के गले में लगने से वह बुरी तरह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया.
इसके बाद आरोपी रुपए छीन कर भाग गए. कुछ देर बाद ही घायल मैनेजर की मौके पर मौत हो गई.
घटना के समय पेट्रोल पंप में दो और कर्मचारी मौजूद थे, लेकिन दोनों अंदर कमरे थे. दोनों ने ही पुलिस और एंबुलेंस को घटना की सूचना दी.
मृतक का नाम योगेश मिरी है. वह गुजरा का रहने वाला था.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग के आलाधिकारी और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी थी.
फिलहाल कितनी रकम की लूटपाट की है, यह पता नहीं चल सका है.
पुलिस इस मामले में कुछ देर बाद फाफाडीह चौक स्थित क्राइम ब्रांच गंज कार्यालय में प्रेसवार्ता कर खुलासा करेगी.