महुआ मोइत्रा का अभिनेता पंकज त्रिपाठी से प्रेम
मुंबई । मनोरंजन डेस्क: कृष्णनगर की सांसद महुआ मोइत्रा के दिल में अभिनेता पंकज त्रिपाठी के लिए खास जगह है. पंकज के अभिनय की दीवानी महुआ ने हाल ही में एक इंटरव्यू में उनके प्रति अपने प्यार का इजहार किया.
इतना ही नहीं, उन्होंने एक कप कॉफी के साथ पंकज से मिलने की इच्छा भी जताई थी. लेकिन इस मुलाकात की कहानी में हंसी, शर्मिंदगी और एक अभिनेता के प्रति बेपनाह मोहब्बत छिपी है.
महुआ ने बताया कि वह पंकज के अभिनय वाली ‘मुन्नाभाई’ सीरीज, ‘विक्की डोनर’, ‘मिर्जापुर’ और ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं.
खास तौर पर ‘मिर्जापुर’ में ‘कालीन भैया’ के किरदार में पंकज का अभिनय उन्हें बेहद पसंद आया.
उन्होंने कहा, “पंकज त्रिपाठी गजब के अभिनेता हैं. उनके डार्क और नेगेटिव किरदार मुझे ज्यादा भाते हैं.”
एक बार महुआ ने एक कप कॉफी के साथ पंकज से मिलने की ख्वाहिश में एक पत्रकार के जरिए उन्हें मैसेज भेजा था.
हंसते-हंसते महुआ ने बताया, “मैंने लिखा था, ‘मैं आपकी फैन हूं. आपसे मिलना चाहती हूं.’ लेकिन वह अलीबाग में रहते हैं और किसी के साथ कॉफी पीने नहीं जाते.”
महुआ ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने अभिनेता और बीजेपी नेता रवि किशन से भी पंकज से मिलवाने की गुजारिश की थी.
महुआ ने कहा, “मैंने रवि किशन से अनुरोध किया था कि वह मुझे पंकज से मिलवाये. फिर रवि ने सचमुच पंकज से फोन पर बात कराई. लेकिन मुझे बहुत शर्मिंदगी महसूस हो रही थी.” मैं इतनी उत्साहित थीं कि ठीक से बात भी नहीं कर पाईं.
बता दें, पंकज को हाल ही में फिल्म ‘मेट्रो इन डिनो’ में देखा गया, जिसमें वह कोंकणा सेन शर्मा के साथ नजर आये हैं.