सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

शराब घोटालाः तीन और आरोपी गिरफ्तार

H

Hupendra Sharma

21 जुल. 2025, 12:24 PM 1 मिनट में पढ़ें 2

शराब घोटाला
शराब घोटाला

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू ने तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है. मामले में सीए और उनके भाई सहित आबकारी विभाग के ओएसडी रहे अरविंद सिंह के भतीजे को गिरफ्तार किया है.


ईओडब्ल्यू ने चार्टड अकाउंटेंट संजय कुमार मिश्रा, उसके भाई मनीष मिश्रा और अभिषेक सिंह को हिरासत में लिया है.

विज्ञापन


इनमें से संजय कुमार मिश्रा और मनीष मिश्रा सगे भाई हैं. संजय मिश्रा पेशे से सीए है.


मनीष मिश्रा और अभिषेक सिंह ने नेक्स्टजेन पावर कंपनी बनाई और एफएल 10 लाइसेंस लेकर राज्य में महंगी ब्रांडेड अंग्रेजी शराब की सप्लाई करते थे. आरोप है कि सीए संजय मिश्रा भी उनका साथ देते थे. बताया गया कि तीनों को पूछताछ के लिए पिछले दो दिनों से ईओडब्ल्यू कार्यालय बुलाया जा रहा था.


कल उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया और गिरफ्तार कर लिया गया.


ईओडब्ल्यू का दावा है कि आरोपियों के पास घोटाले में लेन-देन, रकम की हेराफेरी और अहम दस्तावेज की जानकारी है.


इससे पहले 18 जुलाई को पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर पर ईडी ने छापेमारी की थी. चैतन्य बघेल को शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किया है.


उसके बाद उन्हें कोर्ट पेश कर 5 दिनों के लिए रिमांड पर लिया गया है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP