सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

कोरबा: आर्थिक तंगी से परेशान बड़ा-भजिया विक्रेता ने की खुदकुशी

C

CG Khabar

30 अग. 2026, 02:23 AM 1 मिनट में पढ़ें 3

फांसी लगाकर आत्महत्या
फांसी लगाकर आत्महत्या

कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मोतीसागर पारा वार्ड निवासी 40 वर्षीय जगमोहन केंवट ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली. जगमोहन बड़ा-भजिया बेचकर किसी तरह अपनी पत्नी और दो बच्चों का भरण-पोषण कर रहे थे, लेकिन पिछले कुछ समय से आर्थिक तंगी के कारण वे गहरे मानसिक तनाव से गुजर रहे थे.


शनिवार सुबह जब परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो जगमोहन का शव पंखे से कपड़े के फंदे पर लटकता मिला, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया. 

विज्ञापन


घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीक निरीक्षण किया, हालांकि पुलिस को वहां से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP