रवि, 25 अक्टू. 2026

CGKhabar

PM मोदी के खिलाफ खरगे की टिप्पणी, BJP सोमवार को देशभर में करेगी पुतला दहन

पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के विवादित बयान के बाद देश की राजनीति गरमा गई है. इसके विरोध में बीजेपी सोमवार को देशभर के सभी राज्य मुख्यालयों में उग्र प्रदर्शन और पुतला दहन करेगी.

C

CG Khabar

25 अक्टू. 2026, 10:49 PM 2 मिनट में पढ़ें 23

भाजपा
भाजपा

नई दिल्ली । डेस्क: पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके दिवंगत पिता को लेकर दी गई टिप्पणी पर विवाद गहरा गया है. इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा ऐतराज जताया है और इसके विरोध में सोमवार 26 अक्टूबर 2026 को देशभर के सभी राज्य मुख्यालयों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है.

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने इस बयान को अभद्र और अपमानजनक करार देते हुए कांग्रेस पर राजनीतिक मर्यादा तोड़ने का आरोप लगाया है. 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खरगे की टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने सार्वजनिक जीवन और मर्यादा की सभी सीमाओं को तार-तार कर दिया है. 

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में मुख्य विपक्षी दल लगातार पीएम मोदी और उनके परिवार पर व्यक्तिगत हमले करने पर उतारू है.

पार्टी द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा के कार्यकर्ता देश के हर राज्य मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन करेंगे. इसके साथ ही बिहार भाजपा पटना स्थित पार्टी मुख्यालय से विरोध मार्च निकालेगी और कांग्रेस अध्यक्ष का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराएगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश संजय किशन कौल
देश-विदेश

जस्टिस कौल का दावा: पूर्व CJI चंद्रचूड़ जजों की नियुक्ति में सरकार से लेते थे 'पूर्व-अनुमति'

2 घंटे पहले

अमित शाह- गृहमंत्री
देश-विदेश

ऑपरेशन ट्राइडेंट: अंतरराष्ट्रीय नार्को-सिंडिकेट पर NCB का एक्शन, 38 ठिकानों पर छापेमारी

3 घंटे पहले

मन की बात
देश-विदेश

मन की बात: पीएम मोदी ने दीपावली पर 'वोकल फॉर लोकल' का दिया संदेश

10 घंटे पहले

डोनाल्ड ट्रंप
देश-विदेश

ईरान पर फिर सैन्य हमले की तैयारी या होगा बड़ा समझौता?

11 घंटे पहले

एमनेस्टी इंटरनेशनल
देश-विदेश

नाइजीरिया: हथियारबंद गिरोह का हमला, 10 की मौत, एमनेस्टी का दावा- मृतक संख्या 40 हुई

14 घंटे पहले

एलन मस्क
देश-विदेश

एलन मस्क का खुलासा: यूक्रेन में स्पेसएक्स ने खुद रोकी थी स्टारलिंक इंटरनेट की स्पीड

15 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP