गुरू, 05 नव. 2026

CGKhabar

BDG सट्टा ऐप गिरोह का मुख्य सूत्रधार पुणे से गिरफ्तार, क्रिप्टो करेंसी और टेलीग्राम से चल रहा था नेटवर्क

टेलीग्राम चैनल, व्हाट्सएप ग्रुप और USDT क्रिप्टो करेंसी के जरिए ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क चलाने वाला मुख्य आरोपी किरण साल्वे आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया है. जांजगीर-चांपा पुलिस ने आरोपी को पुणे से गिरफ्तार कर उसके बैंक खाते की राशि फ्रीज करा दी है.

C

CG Khabar

05 नव. 2026, 10:58 AM 3 मिनट में पढ़ें 33

किरण साल्वे गिरफ्तार- जांजगीर
किरण साल्वे गिरफ्तार- जांजगीर

जांजगीर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ की जांजगीर-चांपा पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा ऐप ‘BDG’ (बिग डैडी गेम) के जरिए अवैध कारोबार चलाने वाले मास्टरमाइंड किरण महादु साल्वे को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार कर लिया है. साइबर थाना जांजगीर की टीम आरोपी को पुणे के दत्ता नगर, थाना दौड़ से हिरासत में लेकर जांजगीर लाई और अदालत में पेश किया. इ

स मामले में पुलिस ने आरोपी के बैंक खाते में मौजूद करीब डेढ़ लाख रुपए की राशि को फ्रीज करवा दिया है. सीएसपी योगिता बाली खापर्डे के अनुसार, आरोपी एजेंटों के माध्यम से सट्टे का संचालन करता था और उन्हें मुनाफे में से कमीशन बांटता था.

पुलिस की इस कार्रवाई की शुरुआत साइबर थाने को मिली उस सूचना से हुई, जिसमें न्यू चंदनियापारा लिंक रोड निवासी हेमलाल यादव के मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित करने का जिक्र था.

पुलिस टीम ने गवाहों की उपस्थिति में कार्रवाई करते हुए जब हेमलाल से पूछताछ की, तो उसने बताया कि उसे ‘BDG बिग डैडी गेम’ खेलने की आईडी शैलेंद्र कुमार शर्मा ने दी थी. इसके बाद तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर शैलेंद्र को पकड़ा गया, जिसने खुलासा किया कि वह व्हाट्सएप के जरिए सट्टा ऐप की मास्टर आईडी और लिंक अपने अन्य सहयोगियों तक पहुंचाता था.

जांच में सामने आया कि यह नेटवर्क पूरी तरह से नेटवर्क मार्केटिंग की तर्ज पर काम करता था, जहां व्हाट्सएप लिंक के जरिए नए लोगों को जोड़ा जाता था और नीचे के लोगों द्वारा दांव पर लगाई गई रकम पर ऊपर के एडमिन को कमीशन मिलता था. 

शैलेंद्र शर्मा की निशानदेही पर पुलिस पहले ही चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, जिससे इस प्रकरण में पकड़े गए कुल आरोपियों की संख्या अब तक 7 हो गई है.

पुलिस की पड़ताल में किरण साल्वे की मुख्य भूमिका की पुष्टि हुई, जो टेलीग्राम पर ‘ईगल BDG गेम’ नाम से चैनल चला रहा था. इसी चैनल के जरिए उसने शैलेंद्र को जांजगीर जिले का मुख्य एडमिन बनाया था. ऐप में जमा होने वाली रकम के आधार पर किरण साल्वे को भी सीधा कमीशन प्राप्त होता था. 

इस पूरे अवैध कारोबार में वित्तीय लेन-देन के लिए मोबाइल ऐप, व्हाट्सएप, टेलीग्राम और USDT क्रिप्टो करेंसी का इस्तेमाल किया जा रहा था. टेलीग्राम और व्हाट्सएप चैट के साथ-साथ पैसों के लेन-देन से जुड़े पुख्ता तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने किरण साल्वे को नामजद किया. 

मामले में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 7 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है, और पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य संपर्कों और नेटवर्क की सघन जांच कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
हेड कॉन्स्टेबल किशोर यादव- राजनांदगांव
छत्तीसगढ़

राजनांदगांव में 20 हजार रिश्वत लेते हेड कॉन्स्टेबल किशोर यादव गिरफ्तार

51 मिनट पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

बस्तर में किसान राहत की मांग पर कांग्रेस का चक्काजाम, मुआवजा और कर्ज माफी की मांग

एक घंटा पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: 21 साल की युवती की मौत पर उलझी गुत्थी, परिजनों ने जताया रेप और हत्या का अंदेशा

एक घंटा पहले

POlice Van- Symbolic Photo
छत्तीसगढ़

बिलासपुर: कार के लिए छात्र ने रची खुद के अपहरण की साजिश, 5 लाख मांगी फिरौती

एक घंटा पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट- शिक्षक होना बच्चे की कस्टडी का आधार नहीं
छत्तीसगढ़

हाईकोर्ट का कस्टडी पर फैसला: शिक्षक होना बच्चे की कस्टडी का आधार नहीं

एक घंटा पहले

सुप्रीम कोर्ट में पेंशन के लिये याचिका दायर
छत्तीसगढ़

सुप्रीम कोर्ट की चौखट पर छत्तीसगढ़ के शिक्षक: मर्जर पूर्व सेवा को पेंशन में शामिल कराने की मांग

2 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP