गुरू, 05 नव. 2026

CGKhabar

राजनांदगांव में 20 हजार रिश्वत लेते हेड कॉन्स्टेबल किशोर यादव गिरफ्तार

राजनांदगांव में 18 लाख रुपए के लोन सेटलमेंट के एवज में रिश्वत मांग रहे हेड कॉन्स्टेबल किशोर यादव पर ACB की रायपुर टीम ने शिकंजा कसा है. 20 हजार रुपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तारी के बाद आरोपी को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया.

C

CG Khabar

05 नव. 2026, 10:44 AM 2 मिनट में पढ़ें 33

हेड कॉन्स्टेबल किशोर यादव- राजनांदगांव
हेड कॉन्स्टेबल किशोर यादव- राजनांदगांव

राजनांदगांव । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है. प्रार्थी गौरव अग्रवाल के लगभग 18 लाख रुपए के निजी लोन सेटलमेंट के एवज में 2 लाख रुपए की घूस मांगने वाले हेड कॉन्स्टेबल किशोर यादव को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने धर दबोचा. 

आरोपी को पहली किस्त के रूप में 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही पकड़ा गया. शिकायतकर्ता द्वारा घूस न देने की इच्छा जताते हुए पहले ही एसीबी में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसकी प्रामाणिकता जांचने के बाद रायपुर एसीबी की टीम ने डीएसपी राजेश चौधरी की अगुवाई में बसंतपुर पुलिस स्टेशन में यह रणनीतिक दबिश दी.

अचरज की बात यह रही कि जब थाने के भीतर एसीबी की टीम इस घूसखोर पुलिसकर्मी पर शिकंजा कस रही थी, ठीक उसी समय जिले की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा बेहतर पुलिस व्यवस्था स्थापित करने के लिए अधिकारियों की क्राइम मीटिंग ले रही थीं. 

थाने के अंदर हुई इस अचानक कार्रवाई से पूरे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग ने त्वरित एक्शन लिया और आरोपी हेड कॉन्स्टेबल किशोर यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबन के पश्चात उसे रक्षित केंद्र राजनांदगांव में अटैच कर दिया गया है, जबकि एसीबी की टीम हिरासत में लेकर उससे आगे की कानूनी पूछताछ में जुटी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
किरण साल्वे गिरफ्तार- जांजगीर
छत्तीसगढ़

BDG सट्टा ऐप गिरोह का मुख्य सूत्रधार पुणे से गिरफ्तार, क्रिप्टो करेंसी और टेलीग्राम से चल रहा था नेटवर्क

37 मिनट पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

बस्तर में किसान राहत की मांग पर कांग्रेस का चक्काजाम, मुआवजा और कर्ज माफी की मांग

एक घंटा पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: 21 साल की युवती की मौत पर उलझी गुत्थी, परिजनों ने जताया रेप और हत्या का अंदेशा

एक घंटा पहले

POlice Van- Symbolic Photo
छत्तीसगढ़

बिलासपुर: कार के लिए छात्र ने रची खुद के अपहरण की साजिश, 5 लाख मांगी फिरौती

एक घंटा पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट- शिक्षक होना बच्चे की कस्टडी का आधार नहीं
छत्तीसगढ़

हाईकोर्ट का कस्टडी पर फैसला: शिक्षक होना बच्चे की कस्टडी का आधार नहीं

एक घंटा पहले

सुप्रीम कोर्ट में पेंशन के लिये याचिका दायर
छत्तीसगढ़

सुप्रीम कोर्ट की चौखट पर छत्तीसगढ़ के शिक्षक: मर्जर पूर्व सेवा को पेंशन में शामिल कराने की मांग

2 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP