गुरू, 05 नव. 2026

CGKhabar

बिलासपुर: कार के लिए छात्र ने रची खुद के अपहरण की साजिश, 5 लाख मांगी फिरौती

बिलासपुर में कार खरीदने की जिद पूरी करने के लिए एक नाबालिग ने अपने ही अपहरण की झूठी कहानी गढ़ डाली और पिता से 5 लाख रुपए मांग लिए. पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए 4 घंटे में छात्र को सुरक्षित बरामद कर लिया.

C

CG Khabar

05 नव. 2026, 09:49 AM 2 मिनट में पढ़ें 18

POlice Van- Symbolic Photo
POlice Van- Symbolic Photo

बिलासपुर । संवाददाता: बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक सनसनीखेज वाकया सामने आया, जहां कार खरीदने की जिद पूरी न होने पर एक नाबालिग छात्र ने खुद के किडनैपिंग का झूठा नाटक रच डाला. सुबह 9 बजे स्कूटी से लखराम गांव ट्यूशन पढ़ने निकले छात्र के मोबाइल से करीब डेढ़ घंटे बाद पिता को 5 लाख रुपए की फिरौती का मैसेज मिला.

पेशे से शिक्षक पिता उस वक्त स्कूल में थे और यह मैसेज देखकर घबरा गए. उन्होंने अपने स्तर पर खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर करीब 11:30 बजे रतनपुर थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी जानकारी दी.

मामले की गंभीरता को देखते हुए टीआई निलेश पांडेय ने उच्च अधिकारियों को सूचित किया. इसके बाद एएसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह, क्राइम डीएसपी सुदीप सरकार और एसीसीयू प्रभारी गोपाल सतपथी की टीम ने जांच शुरू की. 

पुलिस की तकनीकी टीम को मोबाइल की आखिरी लोकेशन ग्राम चोरहा देवरी में मिली, जहां तालाब के पास छात्र की स्कूटी भी बरामद हुई. इस दौरान किडनैपिंग का संदेश भेजने के बाद नाबालिग ने खुद ही पिता को फोन करके अपने सुरक्षित होने और ग्राम सेलर में मौजूद रहने की जानकारी दी.

सूचना पाते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शाम करीब 4 बजे उसे थाने ले आई. करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित मिले छात्र से जब पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि वह माता-पिता से कार दिलाने का दबाव बनाने के लिए यह झूठी साजिश रची थी. पुलिस ने स्थिति को समझते हुए नाबालिग को आवश्यक समझाइश दी और उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

बस्तर में किसान राहत की मांग पर कांग्रेस का चक्काजाम, मुआवजा और कर्ज माफी की मांग

4 मिनट पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: 21 साल की युवती की मौत पर उलझी गुत्थी, परिजनों ने जताया रेप और हत्या का अंदेशा

36 मिनट पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट- शिक्षक होना बच्चे की कस्टडी का आधार नहीं
छत्तीसगढ़

हाईकोर्ट का कस्टडी पर फैसला: शिक्षक होना बच्चे की कस्टडी का आधार नहीं

51 मिनट पहले

सुप्रीम कोर्ट में पेंशन के लिये याचिका दायर
छत्तीसगढ़

सुप्रीम कोर्ट की चौखट पर छत्तीसगढ़ के शिक्षक: मर्जर पूर्व सेवा को पेंशन में शामिल कराने की मांग

एक घंटा पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का आदेश
छत्तीसगढ़

BSP की जमीन पर दशकों पुराने कब्जे का दावा खत्म: बिजली बिल-निर्माण से नहीं मिलता कानूनी अधिकार

एक घंटा पहले

महिला कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी
छत्तीसगढ़

महिला कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी को मिला गुंडाधूर सम्मान: एशियाई खेलों और विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन

एक घंटा पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP