सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

जशपुर: छेड़छाड़ के आरोपी की हत्या

जशपुर में आरोपी की हत्या

C

CG Khabar

09 जून 2025, 12:59 AM 1 मिनट में पढ़ें 3

मृतक का शव
मृतक का शव

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के लरंगा गांव में एक अज्ञात व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. यह घटना बगीचा तहसील के सन्ना थाना क्षेत्र में हुई, जहां मृतक पर एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का आरोप लगा था.


जशपुर के पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने बताया कि तीन भाई-बहन, जिनमें एक नाबालिग लड़की और उसका 17-18 वर्षीय नाबालिग भाई शामिल थे, एक तालाब में मछली पकड़ रहे थे. इस दौरान तीन लोग वहां आये और कथित तौर पर नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की. 

विज्ञापन


जब लड़की के भाइयों ने इसका विरोध किया, तो तीन में से दो लोग मौके से भाग गये, लेकिन एक व्यक्ति को भाई-बहनों ने पकड़ लिया. पुलिस अधीक्षक के अनुसार, इसके बाद भाई-बहनों ने उस व्यक्ति की पिटाई की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.


सूत्रों के अनुसार, पकड़े गये व्यक्ति को रस्सी से बांधकर गांव की ओर खींचकर ले जाया गया, जहां शुक्रवार देर रात उसने दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. सन्ना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP