सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

जांजगीर: तालाब किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

C

CG Khabar

30 जून 2026, 02:59 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

हत्या-जांजगीर
हत्या-जांजगीर

जांजगीर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में मुलमुला थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोसा में सोमवार सुबह एक युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक की शिनाख्त गांव के ही रहने वाले 24 वर्षीय अमित भंडारी के रूप में की गई है, जो पेशे से किसान था. सुबह जब ग्रामीणों ने अम्हा तालाब के किनारे उसका शव औंधे मुंह पड़े देखा, तो तुरंत इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी.


घटना की सूचना मिलते ही मुलमुला पुलिस के साथ फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया. शरीर पर मिले चोट के निशानों को देखते हुए पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है. 

विज्ञापन


सुराग तलाशने के लिए मौके पर डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया, जो तालाब से खेतों के रास्ते होते हुए सीधे गांव के ही एक मकान तक जाकर रुक गया. इस इनपुट के बाद पुलिस ने उस संदिग्ध घर की तरफ भी अपनी तफ्तीश तेज कर दी है, हालांकि फिलहाल किसी भी आरोपी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है.


इस पूरे हत्याकांड के पीछे प्रेम प्रसंग का एंगल भी सामने आ रहा है. बताया जा रहा है कि अमित का गांव की ही एक युवती के साथ अफेयर था, जिसे लेकर पूर्व में भी काफी विवाद हो चुका था. 


आशंका जताई जा रही है कि रविवार को लड़की के परिवार वालों ने अमित को मिलने के बहाने बुलाया था और सोमवार सुबह उसकी लाश बरामद हुई. फिलहाल गुत्थी सुलझाने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है और पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज जब्त कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP