सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

जांजगीर: बीमारी से परेशान महिला ने आत्महत्या की

C

CG Khabar

22 जुल. 2026, 05:34 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

फांसी लगाकर आत्महत्या
फांसी लगाकर आत्महत्या

जांजगीर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में नवागढ़ थाना क्षेत्र के अमोरा गांव में 45 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली. मृतका की पहचान बुधवारा बाई के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मंगलवार सुबह तब हुई जब परिजनों ने महिला को कमरे में मियार के सहारे गमछे से लटका देखा. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया.


मौके पर पहुंची नवागढ़ पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और फिर उसे परिजनों के हवाले कर दिया. थाना प्रभारी मणिकांत पाण्डेय के अनुसार, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. हालांकि, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे कदम उठाने की सटीक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है.

विज्ञापन


शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थी. 


बताया जा रहा है कि वह करीब एक महीने पहले ही अपने परिवार के साथ दूसरे राज्य से मजदूरी करके गांव वापस लौटी थी. बीमारी के चलते ही उसके पति और दोनों बेटे काम के सिलसिले में वापस बाहर गए हुए थे, जिसके कारण घटना के वक्त वह घर में अकेली थी. सोमवार की रात उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया. 


पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की विस्तृत छानबीन कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP