सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

जांजगीर-चांपा: मानसिक विक्षिप्त युवक ने लगाई फांसी

C

CG Khabar

14 जून 2026, 12:32 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

फांसी लगाकर आत्महत्या
फांसी लगाकर आत्महत्या

जांजगीर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिला अंतर्गत सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में ग्राम पेंड्री में 19 साल के एक युवक अजय कश्यप ने पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी. पुलिस को शुरुआती जांच और परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि मृतक युवक की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी, जिसके चलते उसका इलाज भी कराया जा रहा था. 


फिलहाल खुदकुशी के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, और पुलिस मर्ग कायम कर इस संवेदनशील मामले की बारीकी से तफ्तीश कर रही है.

विज्ञापन


शनिवार की सुबह जब अजय काफी देर तक अपने घर वापस नहीं लौटा, तो उसके दादा उसे ढूंढते हुए खेत की तरफ गए. वहां का नजारा देखते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई.


अजय का शव खेत में लगे एक पेड़ पर फंदे से झूल रहा था. घटना की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया. इसके बाद बदहवास परिजनों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को इस अनहोनी की सूचना दी. जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाया.


यह पूरी घटना शुक्रवार रात से शुरू हुई थी, जब अजय कश्यप रोज की तरह अपने घर से खेतों की रखवाली करने के लिए निकला था. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे तुरंत पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. 


पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और मामले की जांच आगे बढ़ने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP