सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

जगदलपुर: नाबालिग ने युवक की गला घोंटकर की हत्या

C

CG Khabar

02 अप्रै. 2026, 02:55 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

Police van
Police van

जगदलपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में भानपुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुंडागुड़ा गांव में एक नाबालिग ने पुरानी दुश्मनी का बदला लेने के लिए 32 वर्षीय युवक को मौत के घाट उतार दिया. मृतक की पहचान लिंगा राम कश्यप के रूप में हुई है, जो पिछले छह दिनों से लापता था. 


परिजनों द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद जब पुलिस ने तफ्तीश शुरू की, तो गांव के ही एक किशोर पर शक की सुई घूमी. कड़ाई से पूछताछ करने पर पूरे हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा हुआ.

विज्ञापन


जांच में यह बात निकलकर आई कि आरोपी और मृतक के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. 


इसी का बदला लेने के लिए नाबालिग ने सुनियोजित तरीके से लिंगा राम को अपने जाल में फंसाया और फिर रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. 


साक्ष्यों को मिटाने के उद्देश्य से आरोपी ने शुरुआत में शव को गांव के पास ही एक गड्ढे में दफना दिया था. 


हालांकि, पकड़े जाने के डर से उसने बाद में अपने कुछ दोस्तों को इस वारदात की जानकारी दी. इसके बाद सभी ने मिलकर शव को गड्ढे से निकाला और करपावंड क्षेत्र के वनकुमार जंगल में ले जाकर फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP