सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

जगदलपुर: ट्रक और टिप्पर की भिड़ंत: वाहन में फंसे चालक की मौत

C

CG Khabar

11 अग. 2026, 01:53 PM 2 मिनट में पढ़ें 3

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

जगदलपुर । संवाददाता: बस्तर जिले के परपा थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे क्रॉसिंग के समीप मंगलवार दोपहर गिट्टी से भरे एक टिप्पर और विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. यह भिड़ंत इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक के दोनों पैर केबिन में ही बुरी तरह फंस गए.


दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और नगर सेना की SDRF टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुँची. रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए SDRF की टीम ने कटर की मदद से ट्रक के क्षतिग्रस्त हिस्से को काटा और काफी मशक्कत के बाद गंभीर रूप से घायल चालक को बाहर निकाला. हालांकि, अत्यधिक चोट लगने और भारी रक्तस्राव के कारण चालक ने दम तोड़ दिया.

विज्ञापन


परपा थाना प्रभारी भोला सिंह राजपूत ने बताया कि मृतक चालक के पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी शिनाख्त फिलहाल नहीं हो सकी है. 


पुलिस अब वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए मृतक के परिजनों और उसके पते का पता लगाने में जुटी हुई है. शव को पंचनामा कार्रवाई के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज (मेकाज) भेज दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी जाँच की जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP